रेड बाॅल क्रिकेट में केएल राहुल ने दिखाया दम, England Lions के खिलाफ भारत ए की ओर से जड़ा शतक 

रेड बाॅल क्रिकेट में केएल राहुल ने दिखाया दम, England Lions के खिलाफ भारत ए की ओर से जड़ा शतक 

राहुल का यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 19वां शतक था

KL Rahul (Image Credit- Twitter X)
KL Rahul (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम शुभमन गिल की अगुवाई में आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर रवाना हो चुकी है। तो वहीं, इस बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज से पहले भारत ए टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो अनाधिकृत टेस्ट मैच खेलकर, अपनी तैयारियों को मजूबत कर रही है।

तो वहीं, इस बीच खबर आ रही है कि आज 6 जून को भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनाधिकृत टेस्ट मैच में शतक लगाकर सुर्खियां बटोर ली हैं।

राहुल ने मुकाबले में 151 गेंदों में अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का 19वां शतक लगाया है। इस पारी के दौरान राहुल ने 13 चौके और 1 छक्का लगाया। इंग्लैंड दौरा शुरू होने से पहले राहुल का यूं शतक लगाना, टीम इंडिया की बल्लेबाजी के लिए शुभ संकेत हैं।

दूसरे अनाधिकृत टेस्ट मैच का हाल

गौरतलब है कि इस समय नार्थम्पटन के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड लायंस और भारत ए के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो भारतीय क्रिकेट टीम ने खबर लिखे जाने तक 58 ओवर बाद 3 विकेट के नुकसान पर कुल 239 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय केएल राहुल 103* और ध्रुव जुरेल 52* रन बनाकर मौजूद हैं।

तो वहीं, अभी तक टीम इंडिया की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 17 रन बनाकर क्रिस वोक्स के खिलाफ पगबाधा आउट हो चुके हैं। इसके अलावा अभिमन्यु ईश्वरन 11 और करुण नायर 40 रन बनाकर वोक्स का शिकार बने। इंग्लैंड लायंस की ओर से अभी तीन विकेट तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को मिले हैं।

रो-को के बिना इंग्लैंड दौरे पर खेलेगी टीम इंडिया

बता दें कि यह पिछले 10 वर्षों में पहली बार होगा, जब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड का दौरा कर रही है और उसके साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली मौजूद नहीं हैं। गौरतलब है कि आईपीएल 2025 के दौरान रोहित ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, तो उसके कुछ दिनों के बाद कोहली ने भी खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट को अलविदा कह दिया था। दोनों ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लगभग एक ही समय लिया।

close whatsapp