ऐसा लग रहा है कि अभी टॉस हुआ और हम मैच जीत गए: दूसरे टेस्ट मैच को लेकर केएल राहुल ने दी अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऐसा लग रहा है कि अभी टॉस हुआ और हम मैच जीत गए: दूसरे टेस्ट मैच को लेकर केएल राहुल ने दी अपनी प्रतिक्रिया

केपटाउन में खेला गया यह मुकाबला मात्र 2 दिन में ही समाप्त हो गया।

Team India (Image Credit- Twitter)
Team India (Image Credit- Twitter)

Newlands Cricket Ground, केपटाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बता दें, केपटाउन में खेला गया यह मुकाबला मात्र 2 दिन में ही समाप्त हो गया। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह रही कि इस मैच का रिजल्ट सिर्फ 642 गेंदों में ही आ गया। इस मैच को लेकर भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपना पक्ष रखा।

स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए केएल राहुल ने कहा कि, ‘सच में केपटाउन में पहली बार हमने जीत दर्ज की है और हम सब काफी खुश हैं। यह मेरी तीसरी सीरीज है और जब भी हम यहां आते हैं सभी खिलाड़ी मैच जीतना चाहते हैं। हमेशा हमें ऐसा लगता था कि यहां पर हम टेस्ट मैच जीत जाएंगे लेकिन सेशन में खराब बल्लेबाजी की वजह से हम हार जाते थे।

हम लोगों ने यह टेस्ट मैच जीता और यह हम सबके लिए यह काफी स्पेशल रहा। इमोशन की बात की जाए तो इस समय हम सब काफी खुश है। ऐसा लग रहा है कि अभी टॉस हुआ और हम मैच जीत गए।’

हम लोगों ने योजना के तहत खेला इसीलिए दूसरे टेस्ट मैच को अपने नाम कर पाए: केएल राहुल

पहले टेस्ट मैच को दक्षिण अफ्रीका ने एक पारी और 32 रनों से अपने नाम किया था जबकि दूसरे टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने जीता। दोनों मुकाबलों में क्या फर्क था इसको लेकर केएल राहुल ने कहा कि, ‘हम लोगों ने दूसरे टेस्ट मैच में योजना के तहत खेला। पहले टेस्ट मैच में हम पूरी तरह से तैयार नहीं थे। विरोधी टीम ने हमारे ऊपर दबाव बनाया और मुकाबला जीता।

पिछले 4 से 5 सालों में एक टीम के रूप में हम सब ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हम लोगों ने भारत के बाहर भी सीरीज जीती। फिलहाल यह जीत हम सबके लिए काफी महत्वपूर्ण थी।’

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?