टेनिस गेंद से खेलने को मजबूर हुए बल्लेबाज केएल राहुल - क्रिकट्रैकर हिंदी

टेनिस गेंद से खेलने को मजबूर हुए बल्लेबाज केएल राहुल

जर्मनी में कराया था केएल ने अपनी चोट का इलाज।

KL Rahul  (Image Credit- Instagram)
KL Rahul (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज केएल राहुल इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, जिसका कारण है उनकी लगी चोट और उसकी बाद विदेश में हुआ उनका इलाज। वहीं अब बल्लेबाज केएल राहुल वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिसका वीडियो उन्होंने डाला है।

बल्लेबाज केएल राहुल कब हुए थे चोटिल?

हाल ही में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका  के खिलाफ सीरीज खेली थी, साथ ही इस सीरीज के लिए केएल राहुल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था। लेकिन वो सीरीज शुरू होने से पहले ही चोटिल हो गए और टीम से बाहर हो गए, जिसके बाद पंत ने अफ्रीका के खिलाफ कप्तानी की थी।

बल्लेबाज केएल राहुल क्यों टेनिस गेंद से खेलने को हुए मजबूर?

*जर्मनी में कराया था केएल ने अपनी चोट का इलाज।
*वहीं अब NCA में रीहैब कर रहा है ये बल्लेबाज।
*इस दौरान टेनिस गेंद से धीरे-धीरे बल्लेबाजी कर रहे हैं केएल राहुल।
*वापसी के लिए पहले हल्की गेंद से बल्लेबाजी कर रहा है ये खिलाड़ी ।

बल्लेबाज ने साझा किया है ये वीडियो सोशल मीडिया पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

BCCI ने भेजा था इलाज के लिए विदेश

केएल राहुल की चोट गंभीर थी, जिसे देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने केएल राहुल को विदेश इलाज के लिए भेजा था। जहां जर्मनी में इस बल्लेबाज का इलाज हुआ है।

अथिया भी पहुंची थी केएल राहुल के पास

दूसरी ओर इस खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी भी उनके पास जर्मनी पहुंची थी, जिसकी तस्वीरें अथिया की दोस्त ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी और काफी ज्यादा वायरल हुई थी। ये कपल काफी समय से एक-दूसरे के साथ है।

close whatsapp