सुनील शेट्टी के सामने ही अथिया शेट्टी से इश्क लड़ा रहे हैं केएल राहुल! - क्रिकट्रैकर हिंदी

सुनील शेट्टी के सामने ही अथिया शेट्टी से इश्क लड़ा रहे हैं केएल राहुल!

हाल ही में अथिया शेट्टी ने एक तस्वीर की थी साझा।

Suniel Shetty and KL Rahul (Photo Source: Twitter)
Suniel Shetty and KL Rahul (Photo Source: Twitter)

अथिया शेट्टी और केएल राहुल का रिश्ता अब किसी से छुपा नहीं हैं,  साथ ही अथिया के पिता यानी सुनील शेट्टी भी दोनों की शादी को लेकर बयान दे चुके हैं। जिसके बाद दोनों की शादी के कयास लगाए जा रहे हैं, इस बीच एक और खबर सामने आई है।

काफी समय बाद रिश्ते का किया था खुलासा

दूसरी ओर अथिया शेट्टी और केएल राहुल काफी समय से सभी से छुप-छुपकर डेटिंग कर रहे थे, लेकिन कुछ समय पहले ही इस कपल ने अपने रिश्ता को सभी के सामने कबूल किया है।

अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी से नहीं डरते हैं केएल राहुल!

*हाल ही में अथिया शेट्टी ने एक तस्वीर की थी साझा।
*तस्वीर पर अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने किया था कमेंट।
*साथ ही केएल राहुल ने भी दिल वाला इमोज कमेंट में किया था।
*सुनील शेट्टी भी जानते हैं अब अथिया और केएल राहुल के बारे में।

अथिया शेट्टी का वो इंस्टा पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

सुनील शेट्टी और केएल राहुल का कमेंट तस्वीर पर

शादी को लेकर क्या बोले सुनील शेट्टी?

हाल ही में सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया शेट्टी को लेकर बयान दिया था, जहां उन्होंने कहा था कि केएल राहुल अच्छा लड़का है और शादी का फैसला अथिया और केएल राहुल लेंगे।

अथिया-केएल राहुल की शादी की आई थी खबर

कुछ समय पहले कुछ रिपोट्स सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल इस साल के अंत कर शादी कर लेंगे।

किसी ने नहीं दिया बयान

लेकिन शादी से जुड़ी खबरों को लेकर ना ही अथिया शेट्टी ने कुछ बयान दिया और ना ही केएल राहुल कुछ बोले हैं अभी तक।

close whatsapp