Best Fielder के नाम पर Team India ने काटा बवाल, हंस-हंस कर हो जाएगा आपका बुरा हाल
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने किया Best Fielder का ऐलान।
अद्यतन - अक्टूबर 15, 2023 1:12 अपराह्न

Team India वर्ल्ड कप में लगातार जीत अपने नाम कर रही है, इसी के कारण टीम का हर एक खिलाड़ी काफी ज्यादा खुश भी है। साथ ही मैच के लिए बाद टीम के ड्रेसिंग रूम में एक खिलाड़ी चुना जाता है, जो मुकाबले का Best Fielder होता है और अवॉर्ड के रूप में उस खिलाड़ी को एक मेडल दिया जाता है। पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच के बाद भी कुछ ऐसा ही हुआ और उस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मस्ती देखने लायक थी।
लाखों लोग देखने पहुंचे थे Team India का मैच
जी हां, अहमदाबाद के मैदान पर Team India ने जीत की कहानी लिख दी, वहीं इंडिया-पाकिस्तान के इस महा मुकाबले को देखने कई लाख फैन्स पहुंचे थे। जिसके बाद नजारा देखने लायक था, इस दौरान खुद मास्टर ब्लास्टर भी मौजूद रहे और उन्होंने मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों से बातचीत की। साथ ही मैच के दौरान जय शाह के अलावा विराट की वाइफ अनुष्का शर्मा और रोहित की वाइफ रितिका भी मौजूद थी और उनकी तस्वीरें भी काफी ज्यादा वायरल हुई थी।
Team India के खिलाड़ी बच्चों की तरह जश्न मना रहे थे
*पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने किया Best Fielder का ऐलान।
*इस बार Best Fielder का मेडल गया विकेटकीपर केएल राहुल के नाम।
*केएल के नाम का ऐलान होते ही बाकी खिलाड़ियों ने बच्चों की तरह मनाया जश्न।
*ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने पहनाया केएल राहुल को ये शानदार मेडल।
सोशल मीडिया पर सामने आया Team India का ये वीडियो
हार्दिक ने लिया टीम के बाकी खिलाड़ियों का इंटरव्यू
वहीं टीम इंडिया की जीत के बाद हार्दिक पांड्या सबसे ज्यादा उछल-कूद कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों का इंटरव्यू भी लिया और उनसे मैच से जुड़े सवाल-जवाब किए। वहीं जीत के बाद होटल लौटी टीम इंडिया के लिए एक खास केक भी आया हुआ था, जिसका भी वीडियो काफी वायरल हुआ है इंटरनेट पर। अब टीम इंडिया का अपना अगला मैच 19 अक्टूबर को खेलना है, ये मैच बांग्लादेश टीम के खिलाफ होगा।