अथिया शेट्टी के साथ शादी के बाद अब, केएल राहुल भी किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं लगते
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं बल्लेबाज केएल राहुल।
अद्यतन - सितम्बर 20, 2023 4:03 अपराह्न

कुछ दिनों बाद ही वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो जाएगा, उससे पहले टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं। लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे राहुल ने दमदार वापसी की है, जिसके बाद ये खिलाड़ी अपने निजी जीवन में भी काफी खुश है और इसकी झलक हाल ही में देखने को मिली है।
अपनी वापसी को हमेशा याद रखेंगे केएल राहुल
एशिया कप 2023 के जरिए केएल राहुल ने काफी समय बाद टीम इंडिया में वापसी की थी, जहां इस वापसी को राहुल हमेशा याद रखेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में राहुल ने शानदार शतक अपने नाम किया था और फिर नाबाद लौटे थे। जिसके बाद से ये बल्लेबाज उत्साह से काफी ज्यादा लबरेज नजर आ रहा है।
केएल राहुल तो बड़े ‘पारिवारिक’ निकले भाई
*सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं बल्लेबाज केएल राहुल।
*हाल ही में राहुल ने अपनी एक तस्वीर की है फैन्स के साथ शेयर।
*जहां इस तस्वीर में राहुल नजर आ रहे हैं वाइफ अथिया शेट्टी के संग।
*दोनों ने पहन रखा है काफी अलग आउटफिट, फैन्स को पसंद आई तस्वीर।
इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर शेयर की है बल्लेबाज केएल राहुल ने
वापसी होते ही मिल गई इस खिलाड़ी को बड़ी जिम्मेदारी
वर्ल्ड कप 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, वहीं टीम इंडिया के पास अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज बची है तैयारियों को पुख्ता करने के लिए। ऐसे में पहले 2 मैचों के लिए टीम इंडिया की कप्तानी इस बार केएल राहुल करेंगे और फिर आखिरी मैच के लिए टीम के कप्तान रोहित शर्मा होंगे। अब देखना अहम होगा की भारतीय टीम का प्रदर्शन इस सीरीज में कैसा रहता है और साथ ही इस सीरीज के जरिए आर अश्विन लंबे समय बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं जिसने सभी को एक बार के लिए हैरान कर दिया था।