सीरीज सील करने के लिए इंदौर रवाना हुए केएल राहुल, अथिया के लिए शेयर की खास इंस्टा स्टोरी
24 तारीख को इंदौर में होगा इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे।
अद्यतन - सितम्बर 23, 2023 5:50 अपराह्न

इस समय टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मैच केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम अपने नाम कर चुकी है। जिसके बाद टीम 1-0 से आगे है, वहीं सीरीज का दूसरा मैच कल यानी की 24 तारीख को खेला जाएगा और उस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज सील करना चाहेगी।
वर्ल्ड कप के लिहाज से अहम है सीरीज
जी हां, वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, ऐसे में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी ये सीरीज तैयारियों को पुख्ता करने का एक मौका है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया टीम की वर्ल्ड कप के लिए एक तरह से प्रैक्टिस हो रही है, वहीं टीम इंडिया के पास इस सीरीज में प्रयोग करने के मौके हैं।
टीम का कप्तान बनते ही बदले केएल राहुल के तेवर
*24 तारीख को इंदौर में होगा इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे।
*दूसरे वनडे मैच के लिए मोहाली से इंदौर रवाना हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी।
*इस बीच कप्तान केएल राहुल ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीर की शेयर।
*जहां इस तस्वीर में केएल नजर आ रहे थे काफी ज्यादा ही Cool लुक में।
एक नजर केएल राहुल की इंस्टाग्राम स्टोरी पर
![]()
जीत के बाद सोशल मीडिया पर ये पोस्ट किया था शेयर
वापसी के बाद गजब की लय में नजर आ रहे हैं केएल
1 मई 2023 को केएल राहुल चोटिल हुए थे, उसके बाद से वो क्रिकेट से दूर हो गए थे। वहीं एशिया कप 2023 के जरिए राहुल ने टीम इंडिया में दमदार वापसी करते हुए सभी को अपना फैन बना दिया था, जहां इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ा था। वहीं उनका ये प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जारी है, पहले वनडे में राहुल ने नाबाद 58 रन बनाए हैं और ये वर्ल्ड कप को देखते हुए काफी अच्छे संकेत हैं टीम इंडिया के लिए। वहीं सिराज और शमी भी कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं और कुलदीप से भी टीम को वर्ल्ड कप में काफी उम्मीदें होंगी।