वाइफ अथिया के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए केएल राहुल, मीडिया को देख चुप हुआ बल्लेबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

वाइफ अथिया के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए केएल राहुल, मीडिया को देख चुप हुआ बल्लेबाज

हाल ही में बल्लेबाज केएल राहुल हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट।

KL Rahul And Athiya Shetty (Image Credit- Instagram)
KL Rahul And Athiya Shetty (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया आधे-आधे बैच में टी20 वर्ल्ड कप के लिए New York पहुंच रही है, लेकिन इस बार मेगा टूर्नामेंट में आपको केएल राहुल भारतीय टीम के साथ नजर नहीं आएंगे। जहां राहुल का चयन इस मेगा टूर्नामेंट के लिए नहीं हुआ है, ऐसे में अब केएल IPL खत्म होते ही ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ में बिता रहे हैं और इस बीच उनका वाइफ के साथ नया वीडियो सामने आया है।

आखिरी बार टीम इंडिया से टी20 मैच कब खेला था केएल राहुल ने?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए केएल राहुल का टीम इंडिया में चयन ना होने पर हर कोई हैरान हुआ था, वहीं इस खिलाड़ी को ये प्रारूप खेले काफी समय हो गया है। केएल ने टीम इंडिया से अपना आखिरी टी20 मैच साल 2022 में खेला था, जो टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सेमीफाइनल मैच था। बस उस के बाद बल्लेबाज को इस प्रारूप में मौका नहीं मिला है, ऐसे में युवा खिलाड़ी राहुल की जगह लेने का पूरा दम रखते हैं अब।

केएल राहुल तो निकल पड़े Vacation पर

*हाल ही में बल्लेबाज केएल राहुल हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट।
*इस दौरान राहुल के साथ मौजूद थी वाइफ अथिया शेट्टी भी।
*लंबे IPL सीजन के बाद शायद ये कपल निकला है Vacation पर।
*अंदर जाने से पहले कपल ने तस्वीरों के लिए मीडिया को दिए पोज।

एयरपोर्ट पर अथिया के साथ केएल राहुल का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

LSG के मालिक ने निकाला था राहुल पर अपना गुस्सा

जी हां, इस साल राहुल की कप्तानी वाली LSG टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी, इस बीच राहुल का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में SRH के खिलाफ मिली हार के बाद LSG के मालिक Sanjiv Goenka केएल पर गुस्सा निकाल रहे थे अपना, जिसके बाद Sanjiv Goenka को काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया था सोशल मीडिया पर। अब देखना अहम होगा की क्या राहुल 2025 में LSG के साथ रहते हैं या फिर नई टीम का हाथ थामते हैं।

बल्लेबाज ने LSG के लिए खास पोस्ट शेयर किया था

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

close whatsapp