BGT 2024-25: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है केएल राहुल, जिम में जमकर बहाया पसीना - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024-25: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है केएल राहुल, जिम में जमकर बहाया पसीना

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है, जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है।

KL Rahul (Pic Source-X)
KL Rahul (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें आगामी मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

आगामी टेस्ट सीरीज के लिए केएल राहुल टीम का हिस्सा हैं। ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि रोहित शर्मा की पर्थ टेस्ट में गैरमौजूदगी की वजह से केएल राहुल को टीम इंडिया की ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है।

हाल ही में केएल राहुल ने इंडिया A की ओर से ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट मैच खेला था। हालांकि, इस मैच में केएल राहुल बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे और दोनों पारी को मिलाकर कुल 14 रन बना सके थे।

हाल ही में केएल राहुल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तैयारी की तस्वीरें और वीडियो साझा की है, जो काफी वायरल हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में केएल राहुल अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 से पहले संजय मांजरेकर ने केएल राहुल को लेकर दिया बड़ा बयान

पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले केएल राहुल को लेकर कहा कि, ‘केएल राहुल को खुद को लकी मानना चाहिए कि उन्हें लगातार मौके मिल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट में ऐसे बहुत ही कम खिलाड़ी हैं जिन्हें मौके मिले हैं और उन्होंने जबरदस्त वापसी की है। राहुल के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में शतक मारा है। हालांकि, उनका टेस्ट फॉर्मेट में औसत गिर गया है। आगामी टेस्ट सीरीज में इस बेहतरीन खिलाड़ी को जबरदस्त प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।’

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लंबे अंतर से जीतना होगा। सिर्फ केएल राहुल ही नहीं बल्कि और भी बल्लेबाजों को टीम इंडिया की ओर से बहुमूल्य रन बनाने की बेहद जरूरत है। आगामी टेस्ट सीरीज काफी रोमांचक होने वाला है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?