केएल राहुल का बड़ा बयान कहा- WTC फाइनल में पहुंचने के लिए हमें आक्रामक क्रिकेट खेलने की जरूरत - क्रिकट्रैकर हिंदी

केएल राहुल का बड़ा बयान कहा- WTC फाइनल में पहुंचने के लिए हमें आक्रामक क्रिकेट खेलने की जरूरत

केएल राहुल बांग्लादेश के खिलफ पहले टेस्ट मैच में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

KL Rahul (Image Credit- Twitter)
KL Rahul (Image Credit- Twitter)

बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने बड़ा बयान दिया है। बता दें कि 30 साल के केएल राहुल ने कहा कि अगर हमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना हैं तो हमें आक्रामक ब्रांड का क्रिकेट खेलने की जरूरत हैं।

बता दें कि पिछली बार भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन फाइनल में उसे न्यूजीलैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। वहीं इस साल अगर भारतीय टीम को फाइनल में जगह बनानी है तो अपने बचे हुए छह मैचों (2 बांग्लादेश के खिलाफ और 4 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) में जीत दर्ज करने की जरूरत है।

केएल राहुल का बड़ा बयान

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले केएल राहुल ने बड़ा बयान दिया है। राहुल ने कहा, हमारे सामने अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप क्वालिफिकेशन है इसलिए हमें भी आक्रामक होना होगा।

हम जानते हैं कि हम कहां खड़े है और फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए हमें क्या करना होगा। केएल राहुल ने आगे कहा, हम हर दिन, हर सेशन इस बात का आकलन करेंगे कि उस समय टीम की जरूरत क्या है जिससे हम सर्वश्रेष्ठ दे सकें।

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए चोटिल रोहित शर्मा की जगह टीम इंडिया की कमान केएल राहुल संभाल रहे हैं, जबकि अनुभवी चेतेश्वर पुजारा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सीरीज के पहले मैच से पहले इस तरह का बयान टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया:

केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकटकीपर), केएस भरत (विकटकीपर), रविचंद्रन अश्विन,अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, जयदेव उनादकट और सौरभ कुमार।

close whatsapp