IPL 2024: बतौर कप्तान कैसे हैं KL Rahul के रिकॉर्ड, क्या कहते हैं आंकड़े? सब जानिए यहां
बतौर कप्तान केएल राहुल के आंकड़ों पर डालिए एक नजर।
अद्यतन - Mar 12, 2024 4:25 pm

IPL 2024 की शुरुआत अब कुछ ही दिनों में होने वाली है। टूर्नामेंट के शुरू होने में महज 10 दिनों का वक्त बाकी रह गया है। सभी 10 टीमें टूर्नामेंट शुरू होने से पहले जोर शोर से तैयारी कर रही है और खिताब जीतने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। लेकिन IPL ट्रॉफी जीतने में जितना योगदान खिलाड़ी का होता है उतना ही कप्तान का भी होता है। शायद अपने कप्तान की वजह से ही मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है।
आपको ये तो पता ही होगा कि एमएस धोनी और रोहित शर्मा इस लीग के सबसे सफल कप्तान हैं लेकिन इस सीजन जितने भी कप्तान टीम की कप्तानी कर रहे हैं उनका कप्तानी रिकॉर्ड शायद ही किसी को पता होगा। ऐसे में इस लेख में हम उन्हीं 10 में से एक कप्तान के बारे में बताएंगे जो हैं केएल राहुल।
IPL में बतौर कप्तान केएल राहुल के आंकड़े
आपको बता दें कि IPL 2024 में केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करेंगे। बतौर कप्तान केएल राहुल के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने IPL में अब तक कुल 51 मैचों में कप्तानी की है। जिसमें से उन्हें 26 में जीत और 25 में हार का सामना करना पड़ा है और इस दौरान उनका जीत % 50.98 का रहा है।
इस दौरान उन्होंने दो फ्रेंचाइजी के लिए कप्तानी की है, जिसमें से एक पंजाब किंग्स हैं और दूसरा लखनऊ सुपर जायंट्स। पंजाब के लिए केएल राहुल ने कुल 27 मैचों में कप्तानी की है। इसमें से 12 में उन्हें जीत मिली तो 15 में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं लखनऊ के लिए दो सीजन में उन्होंने अब तक 24 मैचों में कप्तानी की है जिसमें से उन्हें 14 में जीत और 10 में हार का सामना करना पड़ा है और उनका जीत प्रतिशत इस दौरान 58.33 का रहा है।
IPL 2024 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोयनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, मोहम्मद अरशद खान