4 कारण जिसकी वजह से BCCI टी20 में Virat Kohli को Ishan Kishan से करना चाहता है रिप्लेस
कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी बार नवंबर 2022 में खेले थे।
अद्यतन - दिसम्बर 8, 2023 12:12 अपराह्न
3. बाएं हाथ का बल्लेबाज

गौरलतब है कि ईशान किशन एक बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज हैं जिन्हें आईपीएल में पाॅकेट साइज डाइनामाइट के नाम से जाना जाता है। अपने दिन पर किशन किसी भी गेंदबाजी लाइन अप को निस्तेनाबूत कर सकते हैं।
तो वहीं हाल में ही हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में आपने देखा कि भारत की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ 1 लैफ्ट बल्लेबाज सिर्फ रविंद्र जडेजा के रूप में ही खेल रहा था, और वो भी नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने आते थे। टाॅप ऑर्डर के सभी पांच खिलाडियों के दाएं हाथ का होने के साथ गेंदबाज को अपना टप्पा पकड़ने में आसानी होती है।
तो वहीं अगर किशन ओपनिंग करें या नंबर तीन पर खेल तो बल्लेबाजी क्रम में लैफ्ट और राइट हैंड काॅम्बिनेशन देखने को मिलता है, जो जाहिर तौर पर बल्लेबाजी टीम की मदद करता है। यह एक और बड़ी वजह हो सकती है जिसकी वजह से बीसीसीआई विराट कोहली की जगह ईशान किशन को टी20 क्रिकेट में चाहता है।