Virat Kohli-Anushka Sharma Love Story: अनुष्का को पहली बार देख घबरा गए थे विराट, शादी तक कैसी पहुंची बात..?

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहली बार 2013 में एक एड कमर्शियल के दौरान मिले थे।

Advertisement

Virat Kohli and Anushka Sharma (Photo Source: Anushka Sharma/Instagram)

Virat Kohli and Anushka Sharma Love Story: विराट कोहली ‘Face of Cricket’ माने जाते हैं। दुनिया भर में विराट कोहली की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है, वह जहां कहीं भी जाते हैं फैंस उनका एक दीदार करने के लिए पहुंच जाते हैं। दुनिया भर में क्रिकेट की प्रसिद्धि का एक बड़ा कारण विराट कोहली ही है।

Advertisement
Advertisement

विराट कोहली के खेल के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ और खासकर लव लाइफ फैंस के बीच चर्चा का विषय रहती है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्रेम कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प है। दोनों की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं।

एड शूट के दौरान पहली बार मिले थे विराट-अनुष्का

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 2013 में पहली बार एक शैम्पू कमर्शियल एड के दौरान मिले थे। विराट कोहली उस वक्त भारतीय क्रिकेट में नाम बना चुके थे, साथ ही अनुष्का भी बॉलीवुड की नामी हीरोइन थी। विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, अनुष्का को पहली बार देखकर वह काफी ज्यादा धबरा गए थे। जिसके बाद नर्वस होकर उन्होंने एक जोक मारा था, लेकिन उस जोक के लिए वह सही समय नहीं था।

विराट कोहली ने अनुष्का से कहा था, आपकी हील्ड थोड़ी बड़ी है। अनुष्का ने यह सुनकर कहा था, एक्सक्यूज मी। विराट के इस जोक के बाद माहौल थोड़ा बिगड़ गया था। लेकिन इस जोक ने दोनों की जोड़ी बना दी। इस एड कमर्शियल के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हुई। 2014 में साउथ अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद विराट कोहली अनुष्का से मिलने उनके घर पहुंच गए थे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे में जब मेलबर्न में विराट कोहली ने शतक जड़ा था, अनुष्का स्टेडियम में मौजूद थी। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस भी दिया था। जिसके बाद दोनों की नजदीकियां और बढ़ती गई। दोनों अक्सर डिनर डेट पर स्पॉट होते थे। दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी कई बार आई लेकिन हर परिस्थितियों में दोनों एक-दूसरे के साथ हमेशा खड़े रहे और चुनौतियों का सामना किया।

2017 में इटली में की शादी

लंबे समय तक डेट करने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के एक रिजॉर्ट में शादी की। दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें आज तक फैंस के दिलों में बसी हुई है। 11 जनवरी 2021 को विराट-अनुष्का एक बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम वामिका है। खबरों के मुताबिक अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनने वाली है। लेकिन अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विराट और अनुष्का एक प्यारी जिंदगी जी रहे हैं। बीते समय में विराट कोहली जब खराब फॉर्म से जूझ रहे थे अनुष्का ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक-दूसरे के लिए परफेक्ट है। आज हर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसा पॉर्टनर अपनी लाइफ में चाहता है।

Advertisement