IPL 2024: रचिन रवींद्र का रनआउट रहा RCB vs CSK मैच का टर्निंग पॉइंट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: रचिन रवींद्र का रनआउट रहा RCB vs CSK मैच का टर्निंग पॉइंट

इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है।

RCB vs CSK (Pic Source-X)
RCB vs CSK (Pic Source-X)

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हराया। इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है। आरसीबी की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 54 रनों की शानदार पारी खेली। फाफ डु प्लेसिस के अलावा अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 29 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 47 रनों का योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच पहला विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई।

यही नहीं रजत पाटीदार ने 41 रनों की तूफानी पारी खेली जबकि कैमरून ग्रीन ने 17 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 38* रनों का योगदान दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 14 रन बनाए जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 16 रनों की आक्रामक पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से Shardul Thakur ने चार ओवर में 61 रन देकर दो विकेट झटके। यही नहीं तुषार देशपांडे और मिचेल सैंटनर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने तीन ओवर के भीतर ही 19 रन पर अपने दो महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे। हालांकि इसके बाद रचिन रवींद्र ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 37 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 61 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने इस मैच में एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और आरसीबी के गेंदबाजों के खिलाफ लगातार कड़ा प्रहार किया।

स्वप्निल सिंह के शानदार थ्रो की वजह से आरसीबी ने मैच में की वापसी

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 13वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल की एक गेंद पर रचिन रवींद्र ने हल्के हाथो से शॉट खेला और वो रन लेने के लिए भाग गए। हालांकि शिवम दुबे को लगा कि यहां दो रन हो सकते हैं। उन्होंने सलामी बल्लेबाज से पूछा और वो भाग गए। लेकिन स्वप्निल सिंह ने तेजी से गेंद पकड़कर स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो फेंका। रचिन रवींद्र सही समय पर क्रीज के अंदर नहीं पहुंच पाए और रनआउट हो गए।

यही रन आउट इस मैच का टर्निंग पॉइंट रहा। रचिन रवींद्र के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 33 रनों का योगदान दिया जबकि रवींद्र जडेजा ने 42* रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि जडेजा अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने 25 रनों का योगदान दिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से यश दयाल ने चार ओवर में 42 रन देकर दो विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन और लॉकी फर्ग्यूसन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। आरसीबी इस सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई होने वाली चौथी टीम है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?