शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की मैच विनिंग साझेदारी की वजह से जिंबाब्वे को चौथे टी20 में झेलनी पड़ी हार - क्रिकट्रैकर हिंदी

शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की मैच विनिंग साझेदारी की वजह से जिंबाब्वे को चौथे टी20 में झेलनी पड़ी हार

जहां एक तरफ यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 93* रनों की मैच विनिंग पारी खेली वहीं दूसरी ओर कप्तान शुभमन गिल ने 39 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 58* रन बनाए।

Team India (Pic Source-X)
Team India (Pic Source-X)

आज यानी 13 जुलाई को भारत और जिंबाब्वे के बीच हरारे क्रिकेट स्टेडियम में चौथा टी20 मैच खेला गया था। इस मैच को भारत ने 10 विकेट से अपने नाम किया। भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने चौथे टी20 मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मेजबान के गेंदबाज भारत के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डालने में नाकाम रहे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिंबाब्वे ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान सिकंदर रजा ने 28 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 46 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। सिकंदर रजा के अलावा सलामी बल्लेबाज Tadiwanashe Marumani ने 31 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाए जबकि वेस्ले मधवेरे ने 25 रनों का योगदान दिया। Dion Mayers ने 12 रन बनाए। इन चार खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज मेजबान की ओर से 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

हालांकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने इस मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को अपने नाम किया। जहां एक तरफ यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 93* रनों की मैच विनिंग पारी खेली वहीं दूसरी ओर कप्तान शुभमन गिल ने 39 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 58* रन बनाए। जिंबाब्वे को अगर यह मैच जीतना था तो उन्हें भारत के लगातार अंतराल में विकेट लेने थे लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों ने ऐसा होने नहीं दिया और लगातार तगड़ा प्रहार किया। यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल की नाबाद पारी इस मैच का टर्निंग पॉइंट रही।

भारत ने चौथे टी20 मैच को 10 विकेट से जीता

भारत की ओर से गेंदबाजों ने भी काफी अच्छी गेंदबाजी की। खलील अहमद ने चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट झटके जबकि तुषार देशपांडे, अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। जिंबाब्वे के गेंदबाजों की शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने जमकर क्लास लगाई।

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है। वो 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज में 3-1 से आगे है। इस पूरी सीरीज में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अब दोनों टीमों के बीच पांचवा और अंतिम मुकाबला 14 जून को इसी वेन्यू पर खेला जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?