जानें कौन है Sadeera Samarawickrama? जिन्होंने जारी एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेली अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

जानें कौन है Sadeera Samarawickrama? जिन्होंने जारी एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेली अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी

लंका प्रीमियर लीग 2023 में किया था शानदार प्रदर्शन समरविक्रमा ने

sadeera samarawickrama (Image Credit- Twitter)
sadeera samarawickrama (Image Credit- Twitter)

आज 9 सितंबर को जारी एशिया कप 2023 का दूसरा मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली श्रीलंकाई टीम के लिए सदीरा समरविक्रमा (Sadeera Samarawickrama) नाम का खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहा है।

साथ ही बता दें कि इस मैच में श्रीलंका की ओर से समरविक्रमा ने अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 93 रन भी बनाए। तो वही समरविक्रमा की इस पारी की बदौलत श्रीलंका ने बांग्लादेश के सामने 258 रनों का मजबूत टारगेट भी रखा। साथ ही समरविक्रमा ने अपनी इस पारी के दौरान 8 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी लगाए।

आखिर कौन है सदीरा समरविक्रमा

बता दें कि सदीरा समरविक्रमा एक श्रीलंकाई विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। हाल के दिनों में उनके प्रदर्शन को देखकर समरविक्रमा की तुलना टी दिलशान से भी होने लगी है।

गौरतलब है कि समरविक्रमा का जन्म 30 अगस्त 1995 को श्रीलंका के कोलंबो में हुआ और क्लब क्रिकेट में कड़ी मेहनत करने के बाद वह 2014 में श्रीलंका के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने लगे। इसके साथ ही वह श्रीलंका के लिए अंडर-19 भी खेल चुके हैं। कुशल मेंडिस ने भी समरविक्रमा के साथ काफी जूनियर क्रिकेट खेला है।

दूसरी ओर, घरेलू क्रिकेट और टी-20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के चलते समरविक्रमा ने अक्टूबर 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ तीनों फाॅर्मेट डेब्यू किया। हालांकि, इसके कुछ समय बाद वह खराब प्रदर्शन के चलते नेशनल टीम से बाहर हो गए, लेकिन लंका प्रीमियर लीग 2023 में उन्होंने 9 मैचों में 241 रन बनाए। साथ ही कई मौकों पर अपनी हार्ड हिटिंग बल्लेबाजी के बूते अपनी टीम कोलंबो स्ट्राइकर्स को कई मैच जिताए।

तो वहीं घरेलू और एलपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें एक बार फिर नेशनल टीम में मौका मिला और वह जारी एशिया कप 2023 में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि वह अब तक श्रीलंका के लिए 8 टेस्ट, 20 वनडे और 9 टी-20 मैच खेल चुके हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: शुभमन गिल ने बताया कैसी होगी टीम इंडिया के रणनीति पाकिस्तान के खिलाफ

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?