BGT 2024-25: Sam Kontas के साथ भिड़ना विराट कोहली को पड़ गया भारी, आईसीसी ने लगाया भारी जुर्माना - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024-25: Sam Kontas के साथ भिड़ना विराट कोहली को पड़ गया भारी, आईसीसी ने लगाया भारी जुर्माना

Sam Kontas ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रनों की तूफानी पारी खेली।

BGT 2024-25 (Pic Source-X)
BGT 2024-25 (Pic Source-X)

आज यानी 26 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चौथे टेस्ट की शुरुआत मेलबर्न में हो चुकी है। खेल का पहला दिन खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट खोकर 311 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेल के पहले दिन डेब्यूटेंट Sam Kontas ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रनों की तूफानी पारी खेली।

Sam Kontas ने अपनी इस पारी के दौरान भारतीय टीम के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। हालांकि, जब Sam Kontas बल्लेबाजी कर रहे थे तब भारत के अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली को उनसे टकराते हुए देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है और कई लोगों ने विराट कोहली के इस हरकत की जमकर आलोचना की है।

यही नहीं भारतीय खिलाड़ी पर आईसीसी ने तुरंत एक्शन लेते हुए भारी जुर्माना पर भी लगा दिया है। विराट कोहली पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है।

विराट कोहली ने ICC की नियमावली के आर्टिकल 2.1 का उल्लंघन किया है, जिसके तहत मैदान में कोई भी खिलाड़ी अनुचित तरीके से अन्य प्लेयर के साथ शारीरिक संपर्क में नहीं आ सकता। कोई प्लेयर जानबूझकर विपक्षी खिलाड़ी की तरफ चलकर आता है या फिर किसी खिलाड़ी या अंपायर को कंधे से धक्का मारता है तो वह सजा का भागी होगा।

विराट कोहली ने अपना जुर्म कबूल किया

मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होते ही विराट कोहली की मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट के सामने पेशी हुई। वहां विराट कोहली ने अपना जुर्म कबूल किया। इसके बाद मैच रेफरी ने विराट कोहली की 20 फीसदी मैच फीस काटने का आदेश सुनाया। मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन 10वां ओवर खत्म होने के बाद विराट कोहली ने Kontas को टक्कर मारी थी। विराट कोहली दूसरे एंड पर स्लिप की ओर जा रहे थे और Sam Kontas भी अपना एंड बदल रहे थे। इसके बाद कोहली सीधे 19 साल के इस बल्लेबाज की तरफ चलकर आए और उन्हें कंधा मार दिया।

Sam Kontas के अलावा उस्मान ख्वाजा ने 57 रन बनाए, जबकि मार्नस लाबुशेन ने 72 रनों का योगदान दिया। खेल का पहला दिन खत्म होने तक अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 68* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि कप्तान पैट कमिंस ने 8* रन बना लिए हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?