अरे! अरे! जूही चावला की तो नजर ही नहीं हट रही थी धोनी से - क्रिकट्रैकर हिंदी

अरे! अरे! जूही चावला की तो नजर ही नहीं हट रही थी धोनी से

कोलकाता ने धोनी की इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

Mahendra Singh Dhoni And Juhi Chawla (Photo Source: Twitter)
Mahendra Singh Dhoni And Juhi Chawla (Photo Source: Twitter)

दुनिया के महान खिलाड़ियों में शुमार चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज भी माही के फैन हैं। हाल ही में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने भी धोनी को अपना फेवरेट प्लेयर बताया था।

वहीं सोशल मीडिया पर जूही चावला का एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस और कोलकाता नाईट राइडर्स की को-ओनर जूही चावला भी धोनी की बात सुनते और उनकी तरफ देखकर मुस्कुराते नजर आ रही हैं। साथ ही इस वीडियो में कोलकाता के कई खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं।

कोलकाता नाईट राइडर्स ने शेयर की धोनी की खास वीडियो 

दरअसल कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें KKR के खिलाड़ी धोनी से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कोलकाता फ्रेंचाइजी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर लिखा है कि, Always a pleasure, Thala!, दरअसल इस वीडियो में धोनी कोलकाता के खिलाड़ियों को बैटिंग टिप्स देते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में रिंकू सिंह, जूही चावला के अलावा कई खिलाड़ी और टीम मेंबर्स दिख रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में जूही चावला भी धोनी के साथ बातचीत करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस इसपर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यहां देखिए धोनी का वो वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

वहीं अगर मैच की बात करें तो रविवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 49 रनों से करारी शिकस्त दी। दरअसल यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया, दरअसल इस मैच में ज्यादातर चेन्नई के फैंस नजर आएं। वहीं मैच के बाद धोनी भी फैंस को शुक्रिया अदा करते दिखे। दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि यह खिलाड़ी के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

close whatsapp