मतलब हद है! अपने टैटू दिखाकर क्रुणाल पांड्या खुद को दूसरा विराट कोहली समझ रहे हैं
भाई हार्दिक की तरह क्रुणाल पांड्या भी है सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव।
अद्यतन - जनवरी 13, 2024 6:43 अपराह्न

फैन्स को हार्दिक पांड्या के MI टीम का कप्तान बनाए जाना पसंद नहीं आया, इस चक्कर में हार्दिक के साथ-साथ उनके भाई क्रुणाल पांड्या भी फैन्स के निशाने पर आए हुए हैं। जहां रोहित के फैन्स क्रुणाल पांड्या के पोस्ट पर जमकर गालियां दे रहे हैं, इस बीच ऑलराउंडर ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी और उसका कमेंट बॉक्स तो गालियों के साथ भर गया है।
क्रुणाल पांड्या की वापसी का कोई अता-पता नहीं है
दूसरी ओर ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या की वापसी टीम इंडिया में कब होगी, इसकी किसी को भी खबर नहीं है। हार्दिक के भाई ने आखिरी बार टीम इंडिया से आखिरी मैच जुलाई 2021 में खेला था, उसके बाद युवा खिलाड़ियों की टीम में एंट्री हो गई। अब क्रुणाल की टीम इंडिया में तब ही वापसी हो सकती है, जब हार्दिक टी20 के कप्तान बने और अपने भाई का चयन करवा दें।
मतलब टैटू बनाकर क्रुणाल पांड्या ने खुद को विराट कोहली मान लिया
*भाई हार्दिक की तरह क्रुणाल भी है सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव।
*इस बीच बल्लेबाज ने अपने टैटू से जुड़ी कुछ तस्वीरें की है सोशल मीडिया पर पोस्ट।
*लेकिन फैन्स ने ऑलराउंडर क्रुणाल को बोला छपरी और दी गंदी-गंदी गालियां भी ।
*तो कुछ फैन्स इस खिलाड़ी के सपोर्ट में उतरे, Troll करने वालों को दिया जवाब।
सोशल मीडिया पर क्रुणाल पांड्या पूरी तरह एक्टिव हैं
आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं
हार्दिक की वाइफ पर भी फूट पड़ा है फैन्स का गुस्सा
जी हां, हार्दिक पांड्या MI के कप्तान क्या बने, फैन्स ने तो आसमान ही सिर पर उठा लिया है। हार्दिक और क्रुणाल तक तो ठीक था, अब ये फैन्स हार्दिक की वाइफ नताशा को भी Troll कर रहे हैं। जहां नताशा के सोशल मीडिया पोस्ट पर ये फैन्स काफी गलत-गलत चीजें लिख रहे हैं, जिसने पढ़ने में भी एक बार के लिए किसी को भी शर्म आ जाए। लेकिन अब तक ऑलराउंडर ने इस पर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है और वो रील्स पर रील्स डाले जा रहे हैं।