क्रुणाल पांड्या के पास अब काउंटी क्रिकेट है टीम इंडिया में वापसी का सहारा
इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं क्रुणाल पांड्या।
अद्यतन - Aug 4, 2022 11:34 am

ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या इन दिनों भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, काफी समय से वो टीम इंडिया की जर्सी में नजर नहीं आए हैं। IPL में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था, उसके बावजूद भी टीम इंडिया में उनकी वापसी नहीं हुई।
नई टीम से IPL खेला था क्रुणाल पांड्या ने
सालों से क्रुणाल पांड्या मुंबई टीम से IPL खेल रहे थे, लेकिन इस साल हार्दिक के साथ-साथ क्रुणाल को भी मुंबई टीम ने रिलीज कर दिया था। जिसके बाद हार्दिक गुजरात के कप्तान बन गए, तो क्रुणाल को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीद लिया।
क्रुणाल पांड्या को मिला काउंटी क्रिकेट का सहारा
*इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं क्रुणाल पांड्या।
*टीम इंडिया का ये ऑलराउंडर वारविकशायर टीम का है हिस्सा।
*रॉयल लंदन कप 2022 में लगातार मिल रहा है क्रुणाल को टीम में मौका।
*इसे लेकर सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी ने की है कुछ पोस्ट भी शेयर।
अपनी काउंटी टीम के साथ क्रुणाल पांड्या

वारविकशायर टीम का सोशल मीडिया पोस्ट
काफी समय से नहीं है टीम इंडिया का हिस्सा
भले ही हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया में वापसी कर ली हो, लेकिन क्रुणाल पांड्या एक साल से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं और बाहर चल रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया से अपना आखिरी वनडे मैच जुलाई 2021 में खेला था, तो ये खिलाड़ी भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा जुलाई 2021 में था।