जिस कुलदीप यादव के कारण हुए टीम से बाहर, उन्हीं का इंटरव्यू लेना पड़ गया युजी चहल को - क्रिकट्रैकर हिंदी

जिस कुलदीप यादव के कारण हुए टीम से बाहर, उन्हीं का इंटरव्यू लेना पड़ गया युजी चहल को

चहल टीवी पर युजी चहल ने लिया 3 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव का इंटरव्यू।

Yuzi Yuzi Chahal And Kuldeep Yadav (Image Credit- Instagram)Chahal And Kuldeep Yadav
Yuzi Chahal And Kuldeep Yadav (Image Credit- Instagram)

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में जीत दर्ज की, वहीं इस जीत की कहानी लिखने का काम कुलदीप यादव ने शुरू किया था और उनकी फिरकी को पढ़ने में लंका के बल्लेबाज विफल रहे थे। दूसरी ओर मैच के बाद यादव ने अपनी गेंदबाजी को लेकर खुलकर बात की और युजी चहल को एक खास इंटरव्यू भी दिया।

कुलदीप यादव के कारण युजी चहल हुए टीम से बाहर

पहले वनडे मैच में स्पिनर युजी चहल अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, जिसके बाद दूसरे वनडे मैच को लेकर टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ और युजी चहल की जगह कुलदीप यादव को अंतिम 11 में शामिल कर लिया गया।

युजी चहल शायद खुश नहीं थे कुलदीप यादव के इंटरव्यू के समय!

*चहल टीवी पर युजी चहल ने लिया 3 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव का इंटरव्यू।
*ईडन में बहुत खेला हूं, सिर्फ गुड लेंथ पर गेंदबाजी पर था फोकस- यादव।
*कुलदीप यादव ने बताया दासुन शनाका का विकेट लेकर मजा आया।
*साथ ही इंटरव्यू में कुलदीप ने कहा की युजी चहल के इनपुट काम में आए।

कुलदीप यादव का इंटरव्यू लेते हुए युजी चहल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

स्पिन गेंदबाज को दिया गया मैन ऑफ द मैच का खिताब

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

स्पिनर ने किया एक और कमाल

कुलदीप यादव ने लंका के खिलाफ 3 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई, इसकी के साथ ही इस स्पिन गेंदबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं और इसे लेकर युजी चहल ने सबसे पहले यादव को बधाई भी दी थी।

close whatsapp