क्यों अचानक से कुलदीप यादव को हार्दिक पांड्या ने टीम से निकाला? वजह आ गई सामने - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्यों अचानक से कुलदीप यादव को हार्दिक पांड्या ने टीम से निकाला? वजह आ गई सामने

शानदार स्पिनर कुलदीप यादव की जगह युवा खिलाड़ी रवि बिश्नोई को टीम में जगह मिली है।

Kuldeep Yadav and Hardik Pandya (Pic Source-Twitter)
Kuldeep Yadav and Hardik Pandya (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ गुयाना में 5 मुकाबलों की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला खेल रही है। इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग XI में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शानदार स्पिनर कुलदीप यादव की जगह युवा खिलाड़ी रवि बिश्नोई को टीम में जगह मिली है।

बता दें, दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले को मेजबान वेस्टइंडीज ने अपने नाम किया था। इस समय 5 मुकाबलों की टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज 1-0 से आगे है। दूसरा टी-20 मुकाबला जीतना भारतीय टीम को बेहद जरूरी है, हालांकि मैच के शुरू होने से पहले ही कुलदीप यादव चोटिल हो गए। इस बात की घोषणा खुद भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने की।

हार्दिक पांड्या ने दूसरे टी-20 मुकाबले के टॉस के समय कहा कि, ‘हम लोग बल्लेबाजी करना चाहेंगे। पिच काफी अच्छी है और हम पहले बल्लेबाजी करते हुए रन बनाने को देखेंगे। मुझे नहीं लगता कि हमने पिछले मुकाबले में कुछ ज्यादा गलत किया था। हम इसके बारे में बात कर रही हैं और कोशिश यही कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा चीजों के बारे में हम इससे सीखें। जब हमें प्रत्येक ओवर 9 या 10 रन बनाने होते हैं तब हमें अपने हाथ में विकेट रखने ज्यादा जरूरी है।

फिलहाल दूसरे टी-20 मुकाबले में हमें एक फोर्स चेंज करना पड़ा है। कुलदीप के हाथ में नेट्स में गेंद लग गई थी। वो बल्लेबाजी कर रहे थे और उनके बाएं अंगूठे में यह चोट लगी। यह चोट ज्यादा गंभीर तो नहीं है लेकिन हम अपनी तरफ से कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते। उनकी जगह रवि बिश्नोई टीम में शामिल किए गए हैं।’

भारतीय टीम के लिए दूसरा टी-20 जीतना बेहद जरूरी

दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और मैच को अपने नाम किया। इससे पहले दोनों टीमों के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी जिसको भारतीय टीम ने 1-0 से अपने नाम किया था जबकि तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से जीता।

अब देखना यह है कि युवा स्पिनर रवि बिश्नोई कुलदीप यादव की जगह कैसी गेंदबाजी करते हैं। दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही है लेकिन उन्हें अब यहां से अच्छी बल्लेबाजी करने को देखना होगा।

close whatsapp