खास दोस्त कुलदीप यादव का शानदार प्रदर्शन देख, अब डर रहे होंगे युजी चहल!
आज के मैच में युजी चहल की जगह खेल रहे हैं कुलदीप यादव।
अद्यतन - जनवरी 12, 2023 4:14 अपराह्न

एक समय था जब टीम इंंडिया में कुलदीप यादव और युजी चहल की जोड़ी मिलकर कई विकेट निकालती थी, वहीं इस जोड़ी को कुलचा का नाम भी दिया गया था। लेकिन अब इस जोड़ी को साथ में खेलने का मौका नहीं मिलता है, जिसके कारण टीम को भी नुकसान होता है और फैन्स भी इस जोड़ी को काफी मिस करते हैं अब।
कुलदीप यादव को नहीं मिलते लगातार मौके
दूसरी ओर टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को लगातार मौके नहीं मिलते हैं अब, साथ ही लंबे-लंबे समय तक उनको टीम में जगह नहीं मिलती है और टेस्ट में भी इस खिलाड़ी के साथ ऐसा ही होता है।
युजी चहल का पत्ता साफ कर देंगे कुलदीप यादव!
*आज के मैच में युजी चहल की जगह खेल रहे हैं कुलदीप यादव।
*कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अभी तक 3 बल्लेबाजों किया आउट।
*ऐसे में चहल के लिए हो सकती है परेशानी, आगे चयन में होगी मुश्किल।
*कुलदीप लगातार कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन हर प्रारूप में।
आज तो गेंदबाजी में छा गए कुलदीप यादव
कप्तान हिटमैन का दिखा आज अलग अंदाज
चहल के प्रदर्शन पर अब उठ रहे हैं सवाल
दूसरी ओर स्पिनर युजी चहल अब अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, जिसके कारण उनको लेकर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं और उनकी जगह अब बाकी खिलाड़ियों को मौके दिए जा सकते हैं। साथ ही टीम के पास अभी कई युवा स्पिन गेंदबाज हैं, जो लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं घरेलू क्रिकेट में।