साल 2023 में कुलदीप यादव ने तोड़ा था बल्लेबाजों का घमंड, खास रिकॉर्ड कर गए अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

साल 2023 में कुलदीप यादव ने तोड़ा था बल्लेबाजों का घमंड, खास रिकॉर्ड कर गए अपने नाम

स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव के लिए शानदार रहा साल 2023

Kuldeep Yadav (Image Credit- Instagram)
Kuldeep Yadav (Image Credit- Instagram)

कुलदीप यादव इस समय टीम इंडिया के सबसे बड़े फिरकी के फनकार हैं, क्या टेस्ट, क्या टी20 और क्या वनडे ये खिलाड़ी हर प्रारूप में बल्लेबाजों को अपनी गेंद पर नचा देता है। ऐसे में साल 2023 भी इस गेंदबाज के नाम रहा, जहां इस खिलाड़ी ने एक खास रिकॉर्ड के साथ साल 2023 का अंत किया।

पक्के दोस्त के साथ काफी कम नजर आते हैं कुलदीप यादव

टीम इंडिया में कुलदीप यादव और युजी चहल की जोड़ी कुलचा नाम से मशहूर है, साथ ही दोनों ने जोड़ी में टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजों का शिकार भी किया है। लेकिन अब ये जोड़ी मैदान पर काफी कम नजर आती है, जिसका कारण है चहल का टीम में ना चुने जाना या फिर वो चुने जाते भी हैं तो दोनों को साथ में खेलने का मौका नहीं मिलता और कुलचा की जोड़ी को फैन्स भी मिस करते हैं।

कुलदीप यादव के लिए साल 2023 का मतलब था बड़ा रिकॉर्ड बनाना

*स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव के लिए शानदार रहा साल 2023 का दौर।
*जहां कुलदीप के नाम रहे साल 2023 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट।
*यादव ने दमदार गेंदबाजी करते हुए वनडे इंटरनेशनल में 49 विकेट किए अपने नाम।
*साथ ही आज इंस्टाग्राम स्टोरी पर गेंदबाज ने कमाल की तस्वीरें की हैं शेयर।

साल 2023 में सभी प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

कुलदीप यादव अपनी इंस्टा स्टोरी पर पूरा स्वैग दिखा रहे हैं

Kuldeep Yadav (Image Credit- Instagram)
Kuldeep Yadav (Image Credit- Instagram)

एक समय करियर खत्म ही लग रहा था गेंदबाज का

जी हां, कुलदीप यादव का एक समय करियर खत्म ही नजर आ रहा था, जहां ये गेंदबाज टीम इंडिया से भी लगातार अंदर-बाहर हो रहा था। साथ ही IPL में KKR टीम भी उन्हें मौका नहीं दे रही थी, जिसके बाद उनका आत्मविश्वास टूटने लगा था। लेकिन फिर इस गेंदबाज ने ऐसी वापसी कि, हर कोई देखता ही रह गया। साथ ही कुलदीप ने KKR टीम के खिलाफ बयान देने भी शुरू कर दिए थे, जिसके बाद उन्हें दिल्ली टीम ने खरीद लिया और गेंदबाजी के लिए कहानी पुरी तरह बदल गई।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?