Asia Cup 2023: कुलदीप यादव का 'चौका' श्रीलंका पर पड़ा भारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: कुलदीप यादव का ‘चौका’ श्रीलंका पर पड़ा भारी

कुलदीप यादव ने श्रीलंका के खिलाफ 9.3 ओवर में 43 रन देकर चार विकेट झटके।

Kuldeep Yadav (Pic Source-Twitter)
Kuldeep Yadav (Pic Source-Twitter)

एशिया कप 2023 के सुपर 4 के शानदार मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से करारी शिकस्त दी। यही नहीं एशिया कप 2023 के फाइनल में भी भारतीय टीम पहुंच चुकी है। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से कुलदीप यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए।

कुलदीप यादव ने श्रीलंका के खिलाफ 9.3 ओवर में 43 रन देकर चार विकेट झटके। श्रीलंका को यह मैच जीतने के लिए 214 रनों की जरूरत थी लेकिन कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के आगे मेजबान 172 रन पर ऑलआउट हो गई। कुलदीप यादव ने इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। यही नहीं उन्होंने वनडे क्रिकेट में 150 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। बता दें, कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट झटके थे और अब श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने चार विकेट हासिल किए हैं।

कुलदीप यादव की बेहतरीन गेंदबाजी को लेकर तमाम लोगों ने ट्विटर पर दी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया:

 

 

मुकाबले की बात की जाए तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 213 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 48 गेंद में 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 44 गेंद में दो चौकों की मदद से 39 रन बनाए। इशान किशन ने 61 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 33 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया।

अक्षर पटेल ने भी 26 रनों का योगदान दिया। शुभमन गिल ने 19 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। श्रीलंका की ओर से युवा स्पिनर दुनिथ वेलालागे ने 10 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया जबकि चरिथ असलंका ने 9 ओवर में 18 रन देखकर चार विकेट झटके।

श्रीलंका इस मैच में 172 रन पर ऑलआउट हो गई। दुनिथ वेलालागे ने बल्लेबाजी से भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया और 46 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 42 रनों की नाबार्ड बहुमूल्य पारी खेली। उनके अलावा धनंजय डी सिल्वा ने 66 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 41 रन बनाए। चरिथ असलंका ने 22 रनों का योगदान दिया।

close whatsapp
3 खिलाड़ी जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2023 में जगह मिलनी चाहिए थी 5 खिलाड़ी जिन्होंने 1 IPL की टीम के लिए बनाए हैं सबसे ज्यादा रन IPL 2024: ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों को RCB करेगी टारगेट IPL 2024 Auction: इन 5 खिलाड़ियों पर मुंबई इंडियंस पानी की तरह बहाएगी पैसा 5 खिलाड़ी जो T20I डेथ ओवरों में करते हैं सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी IPL 2024: ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों के जेब में बचे हैं इतने करोड़- साल 2023 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी IPL 2024: फ्रेंचाइजियों ने इन 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों को किया रिलीज, देखें लिस्ट IPL 2024: इन 10 खिलाड़ियों को रिलीज कर फ्रेंचाइजियों ने कर दी बड़ी गलती मुंबई इंडियंस के हुए हार्दिक पांड्या..! गुजरात टाइटंस के लिए ऐसा रहा प्रदर्शन