Asia Cup 2023: W, W, W, W, W कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान हुई पस्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: W, W, W, W, W कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान हुई पस्त

कुलदीप यादव ने 8 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया और पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।

Kuldeep Yadav (Pic Source-Twitter)
Kuldeep Yadav (Pic Source-Twitter)

एशिया कप 2023 के सुपर 4 राउंड के जबरदस्त मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में पहले भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की और 50 ओवर में दो विकेट खोकर 356 रन बनाए।

भारतीय टीम की ओर से केएल राहुल ने इस मुकाबले में 106 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से 111 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि विराट कोहली ने 94 गेंदों पर 9 चौके और तीन छक्कों की मदद से 122 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली। इन दोनों के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 49 गेंद में छह चौके और चार छक्कों की मदद से 56 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि शुभमन गिल ने 52 गेंद में 10 चौकों की मदद से 58 रन बनाए।

बल्लेबाजों ने तो अपना काम काफी अच्छी तरह से किया लेकिन इसके बाद गेंदबाजी में शानदार स्पिनर कुलदीप यादव ने 8 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया और पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। कुलदीप यादव ने इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की और फखर ज़मान, इफ्तिखार अहमद, सलमान आगा, शादाब खान और फहीम अशरफ को वापस पवेलियन की राह दिखाई।

पाकिस्तान टीम 32 ओवर में 128 रन ही बना पाई। भारत ने सुपर 4 राउंड के अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की।

कुलदीप यादव की बेहतरीन गेंदबाजी की तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर की जमकर प्रशंसा:

https://twitter.com/Memesparody21/status/1701288617799459312?s=20

पाकिस्तान टीम को यह मैच जीतने के लिए 357 रनों की जरूरत थी लेकिन कुलदीप यादव के सामने विरोधी टीम के बल्लेबाजों की एक ना चली। टीम की ओर से फखर ज़मान ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। उनके अलावा इफ्तिखार अहमद ने 35 गेंदों में एक चौके की मदद से 23 रनों की पारी खेली। सलमान आगा ने भी 23 रनों का योगदान दिया।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया है और अब उन्हें 12 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 राउंड का महत्वपूर्ण मुकाबला खेलना है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?