कुलदीप यादव की फिरकी में फंसे सऊद शकील और इफ्तिखार अहमद, अनुभवी स्पिनर ने भारतीय टीम को दिलाई मैच में वापसी - क्रिकट्रैकर हिंदी

कुलदीप यादव की फिरकी में फंसे सऊद शकील और इफ्तिखार अहमद, अनुभवी स्पिनर ने भारतीय टीम को दिलाई मैच में वापसी

इफ्तिखार अहमद ने भारत के खिलाफ चार गेंदों में एक चौके की मदद से चार रन बनाए।

IND vs PAK (Pic Source-Twitter)
IND vs PAK (Pic Source-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

इस मैच में भारतीय टीम के बेहतरीन स्पिनर कुलदीप यादव ने अभी तक काफी अच्छी गेंदबाजी की है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे हैं इस मैच में एक ही ओवर में दो विकेट हासिल किए।

कुलदीप यादव ने पहले सऊद शकील को एलबीडब्ल्यू किया। सऊद शकील इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 6 रन बनाकर आउट हो गए। जब गेंद सऊद शकील के पैड पर लगी थी तब अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया था जिसके बाद रोहित शर्मा ने रिव्यू लिया।

रिव्यू में देखा गया कि पाकिस्तानी बल्लेबाज़ एलबीडब्ल्यू है और इसी वजह से अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। इसी के तुरंत बाद 33वें ओवर में ही कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के इन्फॉर्म बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद को भी अपना शिकार बनाया।

मात्र चार रन बनाकर आउट हुए इफ्तिखार अहमद

इफ्तिखार अहमद ने भारत के खिलाफ चार गेंदों में एक चौके की मदद से चार रन बनाए। इफ्तिखार अहमद को कुलदीप यादव ने बोल्ड किया। बता दें, इफ्तिखार अहमद कुलदीप यादव का स्वीप मारना चाहते थे लेकिन गेंद उनके गल्व से लगकर स्टंप्स पर जा लगी और वो आउट हो गए।

कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में पूरा मैच भारत के पक्ष में डाल दिया है। हालांकि अभी कुछ भी कहना सही नहीं होगा। फिलहाल देखना यह है कि कौन इस मैच को अपने नाम करता है? इस मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा। उन्होंने इस मैच में 58 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 50 रनों की बहुमूल्य पारी खेली लेकिन महत्वपूर्ण समय में उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?