'वह जिस तरीके की फाॅर्म हैं उसे देखते हुए उसको प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी चाहिए' कुलदीप को लेकर बोले पूर्व दिग्गज  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वह जिस तरीके की फाॅर्म हैं उसे देखते हुए उसको प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी चाहिए’ कुलदीप को लेकर बोले पूर्व दिग्गज 

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कुलदीप यादव ने 8 विकेट झटके थे

Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter)
Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने में अब बहुत कम समय ही बचा है। बता दें कि बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी की शुरूआत 9 फरवरी से नागुपर में होने वाले मैच से हो जाएगी। दूसरी तरफ इस सीरीज के शुरू होने से पहले बयानबाजी का दौर शुरु हो चुका है।

तो वहीं अब भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता और दिग्गज स्पिनर ने चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्हें लगता है कि जिस प्रकार की फाॅर्म में इस समय कुलदीप यादव हैं उसे देखते हुए उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी चाहिए।

कुलदीप यादव की वकालत कर रहा पूर्व खिलाड़ी

बता दें कि ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक खबर के अनुसार पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी ने बड़ा बयान दिया है। जोशी ने कहा, अपनी फाॅर्म के कारण वह टीम इंडिया में जगह बनाते हुए दिख रहा है, मुझे ऐसा लगता है। वह विकेट लेते हुए अच्छा दिख रहा है।

जोशी ने आगे कहा, मैं एक स्पिनर के रूप में अधिक करीब से देखता हूं कि वह किस तरीके से विकेट ले रहा है। वह स्टंप करवा रहा है, वह स्लिप में विकेट ले रहा है, उसकी गेंदें मिस हिट हो रही है और उसके मिड-ऑफ व मिड-ऑन पर कैच जा रहे हैं। इस तरीके से विकेट लेना, हर किसी स्पिनर को पसंद आएगा।

अगर रवि अश्विन आपकी पहली पसंद है और रवींद्र जडेजा उपलब्ध नहीं तो आपको कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के साथ जाना चाहिए। तो वहीं अगर जडेजा उपलब्ध है और भारत तीन स्पिनर खिला रहा है तो कुलदीप को उसमें होना चाहिए।

कुलदीप लगातार विकेट ले रहे हैं, उसका हालिया सीरीज में प्रदर्शन देखिए। वह रेड बाॅल क्रिकेट हो या व्हाइट बाॅल क्रिकेट वह 30 गज के दायरे में विकेट ले रहा है।

close whatsapp