विराट का शतक देख लंकाई कप्तान के तन-बदन में लगी आग, बोला- इससे मुझे क्या फायदा?
विराट कोहली ने अपने जन्मदिन पर अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का 49वां शतक जड़ा और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की।
अद्यतन - नवम्बर 5, 2023 7:27 अपराह्न

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ा। बता दें, आज ही विराट कोहली अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं।
विराट कोहली ने अपने जन्मदिन पर अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का 49वां शतक जड़ा और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की। सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर में कुल 49 शतक जड़े थे। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वालों की सूची में विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के साथ पहले स्थान पर पहुंच चुके हैं।
जहां एक तरफ तमाम भारतीय फैंस इस बात से काफी खुश है कि विराट कोहली ने यह शानदार उपलब्धि हासिल की वहीं दूसरी ओर श्रीलंका टीम के कप्तान कुसल मेंडिस ने इस शतक को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जिसको सुन तमाम भारतीय फैंस काफी निराश हो गए हैं। दरअसल, 6 नवंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच इसी महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का 38वां मैच खेला जाएगा।
इस मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब एक पत्रकार ने कुसल मेंडिस से पूछा कि, ‘अभी-अभी विराट कोहली ने अपना 49वां शतक बनाया है। क्या आप उन्हें बधाई देना चाहेंगे? इस पर कुसल मेंडिस ने कहा कि, ‘मैं उन्हें क्यों बधाई दूंगा?’
यह रही वीडियो:
Journalist " Virat Just scored his 49th ODI ton. Do you like to congratulate him?"
Kusak Mendis" Why I would congratulate him"😭😭😭#INDvSA #INDvsSA #SAvIND #ViratKohli #CWC2023 pic.twitter.com/kuoaDaFRTY
— 𝖬𝖺𝗁𝖺𝖽 🎗 (@MahadCricket) November 5, 2023
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए हैं। विराट कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर ने 87 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 77 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने 24 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 40 रन बनाए जबकि शुभमन गिल ने 23 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया।
सूर्यकुमार यादव ने 24 रन जबकि रवींद्र जडेजा ने 29* रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका को यह मैच जीतने के लिए 327 रन बनाने होंगे। फिलहाल उनकी शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका टीम के भी बल्लेबाज इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और यह मैच काफी रोमांचक हो सकता है।