बांग्लादेश जैसी टीम के खिलाफ भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाए कुसल परेरा, श्रीलंका को शुरुआत में ही लगा पहला झटका - क्रिकट्रैकर हिंदी

बांग्लादेश जैसी टीम के खिलाफ भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाए कुसल परेरा, श्रीलंका को शुरुआत में ही लगा पहला झटका

श्रीलंका ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में 7 मैच खेले हैं जिसमें से दो में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 5 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

Kusal Perera (Pic Source-Twitter)
Kusal Perera (Pic Source-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 38वां मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बांग्लादेश की बात की जाए तो टीम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है।

वहीं श्रीलंका ने भी अभी तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे हैं इस मैच में श्रीलंका को शुरुआत नहीं तगड़ा झटका लग गया। इस मैच में वापसी पर रहे कुसल परेरा एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 5 गेंदों में 1 चौके की मदद से 4 रन बनाकर आउट हो गए। कुसल परेरा का विकेट शोरीफुल इस्लाम ने अपने नाम किया।

शोरीफुल इस्लाम ने काफी अच्छी गेंद फेंकी जिसको कुसल परेरा सही तरीके से खेल नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले से लगकर सीधा विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम के पास गई जहां उन्होंने काफी अच्छा कैच पकड़ा। एक बार फिर इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की शुरुआत काफी खराब हुई है।

बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

बता दें, श्रीलंका ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में 7 मैच खेले हैं जिसमें से दो में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 5 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम का नेट रन रेट भी काफी खराब है और उनका भी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत ही मुश्किल लग रहा है।

बांग्लादेश आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में 9वें पायदान पर है। उन्होंने 7 मैच में सिर्फ एक में ही जीत दर्ज की है जबकि 6 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। श्रीलंका की बात की जाए तो वो अंक तालिका में सातवें पायदान पर है। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?