काइल कोएत्जर ने स्कॉटलैंड की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की - क्रिकट्रैकर हिंदी

काइल कोएत्जर ने स्कॉटलैंड की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की

काइल कोएत्जर ने अब तक कुल 110 मैचों में स्कॉटलैंड का नेतृत्व किया है।

EDINBURGH, SCOTLAND – JUNE 10: Kyle Coetzer (Photo by Mark Runnacles/Getty Images)
EDINBURGH, SCOTLAND – JUNE 10: Kyle Coetzer (Photo by Mark Runnacles/Getty Images)

स्कॉटलैंड के कप्तान काइल कोएत्जर ने अचानक कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। स्कॉटिश सलामी बल्लेबाज ने घोषणा की है कि वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ अपनी टीम के वर्ल्ड कप सुपर लीग डिवीजन टू मैच के बाद स्कॉटलैंड के कप्तान के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

आपको बता दें, काइल कोएत्जर ने अब तक कुल 110 मैचों में स्कॉटलैंड का नेतृत्व किया है, जबकि 214 मैचों में उन्होंने अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 4372 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाए हैं।

काइल कोएत्जर के कार्यकाल के दौरान स्कॉटलैंड ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के दूसरे राउंड में प्रवेश किया था, जो एक तरह से उनकी कप्तानी का एक हाई प्वाइंट था। बता दें, उन्होंने 2015 वर्ल्ड कप के एक मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 156 रन बनाए थे, जो स्कॉटलैंड के लिए उनका पहला शतक था।

काइल कोएत्जर ने स्कॉटलैंड की कप्तानी छोड़ने का किया ऐलान

काइल कोएत्जर ने एक बयान में कहा: “अपने मेरे देश की कप्तानी करना मेरे लिए सौभाग्य की बात हैं। हमारे विकास और उन्नति के विभिन्न चरणों के दौरान अपने देश का नेतृत्व करते हुए मुझे परम आनंद मिला। जब मैं पीछे मुड़कर देखूंगा, तो मुझे बहुत खुशी होगी। मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि आज हम इस  मुकाम पर हैं, और साथ ही मैं इस बात को लेकर और भी उत्साहित हूं कि हमारी टीम अपने अगले कप्तान के नेतृत्व में किन ऊंचाइयों पर पहुंच सकती है।”

उन्होंने आगे बताया: “हाल ही में जिस तरह से हमारे खिलाड़ियों ने मैदान पर खुद को मैनेज किया, और मैंने उनमे से बहुतो में जो नेतृत्व कौशल देखा, वह शानदार रहा है। इस समय हमारी टीम में प्रभावी रूप से एक से अधिक कप्तानी करने की क्षमता रखने वाली खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मेरे लिए वास्तव में सकारात्मक और उत्साहजनक संकेत रहा है। इस चीज ने मुझे महसूस कराया कि अब कप्तानी छोड़ने का सही समय आ गया है।”

उन्होंने अंत में कहा उनका अगला लक्ष्य स्कॉटलैंड के लिए अधिक से अधिक रन बनाना और नए कप्तान की हर संभव तरीके से मदद करना हैं ताकि टीम को और ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सके।

close whatsapp