वीडियो: राजस्थान के कोच होने बावजूद, अभी भी मुंबई के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं मलिंगा
लसिथ मलिंगा इस वक्त राजस्थान रॉयल्स के साथ तेज गेंदबाजी कोच के रूप में जुड़े हुए हैं।
अद्यतन - Apr 1, 2022 1:23 pm

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 2022 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें मैच में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। यह मैच 2 अप्रैल (शनिवार) को डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, मुंबई में खेला जाएगा। बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले, आरआर के तेज गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा को अपने पूर्व एमआई टीम के साथियों के साथ हंसी-मजाक करते हुए नजर आए।
मलिंगा 2009 में मुंबई की टीम में शामिल हुए थे और पिछले कई सालों से एमआई कैंप का एक अभिन्न हिस्सा थे। आईपीएल में उनकी आंकड़ों की बात करें तो, मलिंगा ने 122 मैचों में 170 विकेट लिए हैं, जो उन्हें टूर्नामेंट के इतिहास में ड्वेन ब्रावो के बाद दूसरा सबसे अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज बनाता है। मलिंगा ने आईपीएल 2019 में अपना फाइनल मैच खेला और यह यादगार रहा। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच जीतने वाला अंतिम ओवर फेंका, जिसके कारण MI को अपनी चौथी आईपीएल खिताब जीत मिली।
इस मुकाबले से पहले राजस्थान के फास्ट बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा ने मुंबई के खिलाड़ियों से मजेदार बातचीत की। रॉयल्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनुभवी तेज गेंदबाज मलिंगा को जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।
भारतीय बल्लेबाज ने वीडियो में बताया है कि कैसे राजस्थान के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट अपने गेंदबाजी कोच से काफी कुछ सीख रहे हैं। सूर्या ने वीडियो में कहा कि, “मैं देख रहा हूं कि बोल्ट आपसे कुछ टिप्स ले रहे हैं।”
यहां देखिए मलिंगा और मुंबई के खिलाड़ियों वीडियो
MI के तेज गेंदबाज बुमराह ने भी यह कहते हुए चुटकी ली कि कीवी पेसर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान के पहले मैच के दौरान बहुत सारी यॉर्कर फेंकी थीं। हालांकि, मलिंगा ने एकदम सही जवाब देते हुए कहा कि, एक गेंदबाज को हर तरह की गेंदें फेंकने की कला होनी चाहिए।
मलिंगा ने कहा, ‘इसलिए हम उन्हें गेंदबाज कहते हैं। वह लेंथ से गेंदबाजी कर सकते हैं, यॉर्कर कर सकते हैं, धीमी गेंदें और बाउंसर भी डाल सकते हैं। वह एक गेंदबाज है। एक शानदार गेंदबाज होने के लिए आपको ऐसा करना होगा।”