लौरा वोल्वार्ट को दक्षिण अफ्रीका टीम का बनाया गया अंतरिम कप्तान - क्रिकट्रैकर हिंदी

लौरा वोल्वार्ट को दक्षिण अफ्रीका टीम का बनाया गया अंतरिम कप्तान

लौरा वोल्वार्ट भी इस बात से काफी खुश है कि उन्हें यह बड़ी उपाधि दी गई है।

Laura Wolvaardt
Laura Wolvaardt. (Photo Source: ICC)

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने इस बात की घोषणा की है कि लौरा वोल्वार्ट सीनियर महिला क्रिकेट टीम की अंतरिम कप्तान होगी। उनको यह बड़ी जिम्मेदारी सुने लुस के इस्तीफे और आगामी पाकिस्तान सीरीज के लिए उपकप्तान क्लो ट्रायोन की अनुपलब्धता के बाद दी गई है।

लौरा वोल्वार्ट की कप्तानी का कार्यकाल 2 महीने से भी कम समय में शुरू होगा जिसमें दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान का दौरा करेगी और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज भी खेलेगी और इसका समापन 15 अक्टूबर को होगा। हालांकि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि न्यूजीलैंड दौरे के बाद उनकी स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसका मतलब यह है कि अगर यह युवा खिलाड़ी इन दोनों ही सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करती है और अपनी टीम को जीत दिलाती है तो आगे भी उन्हें टीम के कप्तान के रूप में देखा जा सकता है।

यह भी पढ़े: एशिया कप 2023 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर तीखे शब्द बोल गए मदन लाल

लौरा वोल्वार्ट भी इस बात से काफी खुश है कि उन्हें यह बड़ी उपाधि दी गई है और इसको लेकर उन्होंने अपना पक्ष रखा। ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक इस युवा खिलाड़ी ने कहा कि, ‘मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं कि आने वाले दो दौरे के लिए मुझे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। टीम की कप्तानी मिलना अलग ही बात है और मैं इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। एक क्रिकेटर के रूप में भी यह मेरी काफी मदद करेगा और मुझे लगता है कि कप्तान होने के साथ-साथ मेरी बल्लेबाजी में भी मुझे काफी मदद मिलेगी।’

CSA के डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट ने लौरा वोल्वार्ट को लेकर अपना पक्ष रखा

CSA के डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट Enoch Nkwe ने कहा कि, ‘लौरा वोल्वार्ट काफी महनत करने वाली खिलाड़ी हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि एक कप्तान के रूप में भी वो अपना कार्य काफी अच्छी तरह से निभाएंगी। उन्होंने अभी तक अपने क्रिकेटिंग करियर में कई चीजे हासिल की है और उनके अंदर यह कला भी है कि खेल को अच्छी तरह से समझे और उसे तरीके से बल्लेबाजी करें।

लौरा वोल्वार्ट के पास काफी अनुभव भी है और साथ ही टीम में उनके रहने से बाकी खिलाड़ियों को भी काफी प्रोत्साहन मिलेगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि एक कप्तान के रूप में वो अपना कार्य अच्छी तरह से निभाएगी।’

दक्षिण अफ्रीका को पाकिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबले की टी-20 और तीन मुकाबले की वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 1 सितंबर से हो रही है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मुकाबले की वनडे सीरीज और पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेलेगी।

close whatsapp