The Hundred Women's 2024: इनफॉर्म रिचा घोष को लॉरेन चीटल ने किया शांत, तेज गेंदबाज की इस बेहतरीन गेंद को आप भी देखना चाहेंगे बार-बार - क्रिकट्रैकर हिंदी

The Hundred Women’s 2024: इनफॉर्म रिचा घोष को लॉरेन चीटल ने किया शांत, तेज गेंदबाज की इस बेहतरीन गेंद को आप भी देखना चाहेंगे बार-बार

लॉरेन चीटल की बात की जाए तो उन्होंने 20 गेंदों में 14 रन दिए और एक विकेट झटका।

The Hundred Womens 2024 Tournament (Pic Source-X)
The Hundred Womens 2024 Tournament (Pic Source-X)

द हंड्रेड विमेंस 2024 टूर्नामेंट में 3 अगस्त को खेले गए मुकाबले में बर्मिंघम फिनिक्स की बल्लेबाज रिचा घोष को Southern Brave की तेज गेंदबाज लॉरेन चीटल ने चारों खाने चित कर दिया। लॉरेन ने एक बेहद ही घातक गेंद पर रिचा घोष को बोल्ड कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, लॉरेन के उस ओवर में रिचा पहले ही एक चौका जड़ चुकी थी और वो एक बार फिर से आक्रामक शॉट खेलना चाह रही थी। हालांकि, इस बार ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने अपनी गेंद की गति को धीमा किया, जिसको रिचा बिल्कुल भी समझ नहीं पाई और बोल्ड हो गई। इसके बाद रिचा को निराश होकर पवेलियन लौटना पड़ा। उन्होंने सिर्फ 9 रन बनाए।

लॉरेन चीटल की बात की जाए तो उन्होंने 20 गेंदों में 14 रन दिए और एक विकेट झटका। लॉरेन का प्रदर्शन अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने अभी तक इस टूर्नामेंट में चार मैच खेले हैं और चार विकेट झटके हैं।

यह रही रिचा घोष के बोल्ड होने की वीडियो:

बर्मिंघम फिनिक्स ने Southern Brave के खिलाफ बनाए 137 रन

वहीं मैच की बात की जाए तो बर्मिंघम फिनिक्स ने Southern Brave के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 137 रन बनाए। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स ने 36 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 51 रन बनाए।

कप्तान एलिस पेरी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही और मात्र 14 रन बनाकर आउट हो गई। सोफ़ी डिवाइन ने 6 रन बनाए, जबकि Emily Arlott ने 22 रनों का योगदान दिया। Southern Brave की ओर से चीटल के अलावा Tilly Corteen-Coleman ने 20 गेंदों में 22 रन देकर दो विकेट झटके।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?