IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर सौरव गांगुली को लेकर दिया बड़ा बयान  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर सौरव गांगुली को लेकर दिया बड़ा बयान 

आईपीएल 2023 की अंकतालिका में आखिरी नंबर पर है दिल्ली कैपिटल्स 

Sourav Ganguly and Ricky Ponting (Image Credit- Twitter)
Sourav Ganguly and Ricky Ponting (Image Credit- Twitter)

आईपीएल के 16वें सीजन के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी का नया डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया गया था। तो वहीं अब आईपीएल के जारी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है और 11 मैच बाद 8 अंक लिए पाॅइंट टेबल में दसवें स्थान पर मौजूद है।

हालांकि, टीम में क्रिकेट के दो दिग्गज सौरव गांगुली व रिकी पोंटिंग के अलावा शेन वाटसन, प्रवीण आम्रे और अजीत अगरकर जैसे कुछ शानदार लोग सपोर्ट स्टाफ में मौजूद हैं। लेकिन अब दिल्ली कैपिटल्स में गांगुली के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने पर रिकी पोंटिंग ने बड़ा बयान दिया है। पोंटिंग का मानना है कि टीम का लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ टूर्नामेंट अच्छा करने पर है।

पोंटिंग ने गांगुली को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के एक पाॅडकास्ट में पोंटिंग ने गांगुली पर बातचीत करते हुए कहा- जब आप प्रतिद्वंद्विता की बात करते हैं, तो वह एक बड़ा प्रतिद्वंद्वी था, जब हमारी टीम के कप्तान स्टीव वाॅ थे। वाॅ में गांगुली और मुझसे, थोड़ी सी अधिक प्रतिद्वंद्विता थी।

हमने एक-दूसरे के खिलाफ काफी खेला, हमने एक-दूसरे के खिलाफ वर्ल्ड कप 2003 फाइनल में कप्तानी की। जब गांगुली साल 2019 में टीम से जुड़े थे, तो वास्तव में चीजें बदलने लगी थी। वह पिछले कुछ सालों में बड़े पदों पर काम कर चुका है और अब वह हमारे पास वापस आ गया है।

हम वास्तव में अच्छी तरह बढ़ रहे हैं क्योंकि हमने इस फ्रेंचाइजी की एक बड़ी पिक्चर देख सकते हैं। और हमें एक साथ रहते हुए डीसी की सफलता की गारंटी बनना है। जब आप एक टीम में साथ होते हैं और तो आपका फोकस एक डायरेक्शन में होता है। पीछे क्या हुआ है और उसे छोड़ो, जो हो गया, वो गया।

close whatsapp