चहल ने अपने रोहित भईया को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, लेकिन रितिका…..

युजवेंद्र चहल और रोहित शर्मा के बीच काफी अच्छी दोस्ती है।

Advertisement

Rohit Sharma and Yuzvendra Chahal. (Photo Source: Instagram)

पूरा क्रिकेट जगत आज टीम इंडिया के कप्तान यानी की रोहित शर्मा का जन्मदिन मना रहा है। इस खास मौके पर रोहित शर्मा को पूरे क्रिकेट जगत से शुभकामनाएं मिल रही है। इसी क्रम में टीम इंडिया के लेग स्पिनर और रोहित के सबसे करीबी दोस्त युजवेंद्र चहल ने खास अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है।

Advertisement
Advertisement

इस खास मौके पर युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर रोहित और अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है और साथ में कुछ प्यारा सा मेसेज भी लिखा है। फोटो साझा करते हुए चहल ने कैप्शन में लिखा कि, मेरे दिल में रोहिता शर्मा के लिए प्यार और इज्जत हमेशा एक समान रहेगा। मैंने अपने बड़े भईया को ढूंढ लिया। आपके जीवन भर की खुशियों और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। जन्मदिन मुबारक हो हिटमैन।

यहां देखिए रोहित शर्मा के लिए युजवेंद्र चहल का पोस्ट

इस चहल पर फैंस ने कई तरह के कमेंट्स किए, लेकिन जिस कमेंट ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वो रोहित की पत्नी रितिका का था। चहल के इस पोस्ट पर उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा था कि, आपकी आखिरी फोटो हमारी फोटो से ज्यादा रोमांटिक थी।

यहां देखिए रोहित की पत्नी का कमेंट

आईपीएल 2022 में रोहित और युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन

दोनों खिलाड़ियों के मौजूदा प्रदर्शन की बात करें तो रोहित शर्मा के लिए आईपीएल का यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। आईपीएल 2022 में न तो उनका बल्ला चल रहा है और न ही उनकी कप्तानी रंग ला रही है और उसका नतीजा ये हुआ कि इस सीजन मुंबई इंडियंस को एक भी जीत नहीं मिली है और टीम लगातार आठ मुकाबले हार चुकी है।

वहीं युजवेंद्र चहल की बात करें तो इस सीजन वो राजथान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2022 में अब तक 8 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 18 विकेट अपने नाम किए। इस सीजन की पहली हैट्रिक भी चहल के नाम है जो उन्होंने केकेआर के खिलाफ लिया था।

Advertisement