IND vs ENG: टीम में जगह बनाने के लिए लेफ्ट आर्म स्पिनर बने जेम्स एंडरसन, वीडियो हुआ वायरल
हैदराबाद टेस्ट मैच में नहीं मिला जेम्स एंडरसन को मौका।
अद्यतन - Jan 27, 2024 11:37 am

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट में इंग्लैंड की टीम तीन स्पिनर और एक मात्र तेज गेंदबाज मार्क वुड के उतरी है। उनके स्क्वॉड में जेम्स एंडरसन जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं लेकिन फिर भी उन्हें प्लेइंग XI में मौका नहीं मिला।
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैदराबाद में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन नेट्स में बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हुए नजर आए। उनकी इस गेंदबाजी को देख भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री भी खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक सके।
भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने तेज गेंदबाज के इस कोशिश को बहुत अच्छा बताया है। उन्होंने कहा, ”बहुत अच्छा कर रहा है, बहुत अच्छा।” टीवी पर अपनी स्पिन गेंदबाजी देखने पर एंडरसन हंसते हुए नजर आए। दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच की गेंदबाजी की नकल करने की कोशिश कर रहे थे और अच्छे तरीके से स्पिन गेंदबाजी कर रहे थे।
यहां देखिए जेम्स एंडरसन की गेंदबाजी का वो वीडियो
Anderson practicing left arm spin for 2nd Test Match😂😂😂😂😂#INDvsENG I #JamesAndersonpic.twitter.com/KhS76SbdT2 pic.twitter.com/eLszJcv493
— Pakistan Cricket Team USA FC (@DoctorofCricket) January 26, 2024
मैच की बात करें तो तीसरे दिन की शुरुआत इंग्लैंड के लिए शानदार रही थी। सटीक और कसी हुई गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने मात्र 15 रन के अंदर तीन विकेट चटकाकर भारतीय पारी को समेटा। इंग्लैंड के 246 रनों के आगे भारत ने पहली पारी में 436 रन बनाए। टीम इंडिया को 200 रन की बढ़त नहीं ले पाया। उन्हें 190 रन की बढ़त से ही संतुष्ट होना पड़ा। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बाद रवींद्र जडेजा भी शतक बनाने से चूक गए।
तीसरे दिन जो रूट ने रवींद्र जडेजा के बाद जसप्रीत बुमराह को गोल्डन डक पर आउट कर एक ओवर में 2-2 झटके दिए। इसके बाद रेहान अहम ने अक्षर पटेल को 44 के निजी स्कोर पर बोल्ड कर भारतीय पारी को समेटा। जो रूट इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्हें 4 विकेट मिले।