जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान Heath Streak का हुआ निधन, खिलाड़ी के परिवार ने दी जानकारी

जिम्बाब्वे के महान पूर्व क्रिकेटर और कप्तान Heath Streak का हाल ही में निधन हो गया, इस बात की जानकारी खुद उनके परिवार ने दी है।

Advertisement

Heath Streak (Photo Source: Twitter)

जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान हीथ स्ट्रीक का हाल ही में निधन हो गया। इस बात की जानकारी खुद उनके परिवार ने दी है। दरअसल कुछ दिन पहले भी उनके निधन को लेकर झूठी खबरें काफी वायरल हुई थी। हालांकि इस बार उनके परिवार ने पूर्व खिलाड़ी के निधन की पुष्टि की है।

Advertisement
Advertisement

बता दें उनके निधन के बाद हीथ स्ट्रीक की पत्नी, नादीन ने अपने पति की याद में एक इमोशनल मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर की है। दरअसल कुछ दिन पहले ही हीथ स्ट्रीक की 49 साल की उम्र में कैंसर के कारण निधन होने की खबर सामने आई थी।

हालांकि इसी बीच स्ट्रीक के पूर्व साथी खिलाड़ी हेनरी ओलंगा ने पुष्टि कर इस खबर को पूरी तरह से फेक बताया और जानकारी दी कि स्ट्रीक जिंदा हैं और कहा कि इस बात की पुष्टि स्ट्रीक ने खुद उन्हें मैसेज करके दी है। बता दें ओलंगा ने अपने ट्वीट में लिखा था कि, मैं पुष्टि कर सकता हूं कि हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर काफी तेजी से फैली है। मैने अभी उससे बात की। वह काफी जिंदादिल इंसान हैं और अभी जीवित हैं।

जिम्बाब्वे टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक काफी विवादों में भी रहे

दरअसल जिम्बाब्वे टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक काफी विवादों में भी रहे। बता दें जिम्बाब्वे बोर्ड के साथ विवाद होने के कारण सिर्फ 31 साल की उम्र में ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वहीं अगर हीथ स्ट्रीक की क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 65 टेस्ट और 189 एकदिवसीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमशः 1990 और 2943 रन बनाए। वह बेहतरीन बॉलर थे।

उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 216 और वनडे में 239 विकेट लेकर दोनों ही फॉर्मेट में जिम्बाब्वे के ऑल टाइम हाईएस्ट विकेट टेकर गेंदबाज भी रहें। वहीं उनके निधन पर खिलाड़ियों के साथ साथ फैंस भी सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

यहां पढ़ें: Breaking News: BCCI ने किया वर्ल्ड कप टीम का ऐलान, संजू सैमसन को फिर से किया गया नजरअंदाज

Advertisement