LLC 2023: Match-2, MNT vs GG Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 का दूसरा मुकाबला मणिपाल टाइगर्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - नवम्बर 19, 2023 2:22 अपराह्न

MNT vs GG Match Prediction: Legends League Cricket 2023 के दूसरे सीजन का आगाम शानदार अंदाज में हो चुका है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में इरफान पठान की टीम भीलवाड़ा किंग्स ने इंडिया कैपिटल्स को 3 विकेट से शिकस्त दी। सीजन का दूसरा मुकाबला मणिपाल टाइगर्स (Manipal Tigers) और गुजरात जायंट्स (Gujrat Giants) के बीच 20 नवंबर को रांची में खेला जाएगा।
MNT vs GG मैच जानकारी:
मैच- मणिपाल टाइगर्स बनाम गुजरात जायंट्स, दूसरा मैच
दिन और समय- 20 नवंबर, शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार)
जगह- JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रांची
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
MNT vs GG पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
झारखंड की राजधानी रांची में बनी इस क्रिकेट स्टेडियम में टॉस अहम भूमिका निभाता है यहां पर टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं। पिच से गेंदबाजों को काफी अच्छी मदद मिलती है लेकिन यदि बल्लेबाज शुरुआत में गेंद की लाइन और लेंथ को समझ कर खेलना पसंद करें तो अंत में बड़े शॉट जड़कर स्कोर को बड़ा बनाया जा सकता है।
MNT vs GG संभावित प्लेइंग 11:
मणिपाल टाइगर्स (Manipal Tigers):
हरभजन सिंह (कप्तान), रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), हैमिल्टन मसाकाद्जा, मोहम्मद कैफ, कोरी एंडरसन, एस. बद्रीनाथ. थिसारा परेरा, प्रवीण कुमार, मिचेल मैक्लेनाघन, पकंज सिंह, प्रवीण गुप्ता
गुजरात जायंट्स (Gujrat Giants):
पार्थिव पटेल (कप्तान व विकेटकीपर), रिचर्ड लेवी, क्रिस गेल, केविन ओ ब्रायन, दिशांत याग्निक, चिराग खुराना, एल्टन चिगुंबुरा, सुलेमान बेन, लियम प्लंकेट, एस. श्रीसंत, रयाद एमरिट
यहां देखें- Manipal Tigers (MNT) vs Gujrat Giants (GG) Live Score
(Manipal Tigers vs Gujrat Giants Match Prediction) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Best Performers):
(MNT vs GG Match Prediction) संभावित बेस्ट बल्लेबाजः
क्रिस गेलः
क्रिस गेल ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट में 4 मैचों में अब तक 86 रन बनाए हैं। मणिपाल टाइगर्स के खिलाफ क्रिस गेल शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
(MNT vs GG Match Prediction) संभावित बेस्ट गेंदबाजः
एस श्रीसंतः
एस श्रीसंत ने अब तक 8 मैचों में 6 विकेट अपने नाम किया है। मणिपाल टाइगर्स के खिलाफ एस श्रीसंत शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
(MNT vs GG Match Prediction) कौन जीतेगा मैच-
गुजरात जायंट्स की टीम मणिपाल टाइगर्स के खिलाफ जीत दर्ज करेगी।