Legends League Cricket 2023 Match-5, INC vs URH आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा India Capitals vs Urbanrisers Hyderabad के बीच का मैच?

LLC 2023: Match-5, INC vs URH Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

लीजेंड्स लीग क्रिकेट का पांचवां मुकाबला इंडिया कैपिटल्स और अर्बनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

INC vs URH (Photo Source: X/Twitter)
INC vs URH (Photo Source: X/Twitter)

INC vs URH Match Prediction: लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) 2023 का पांचवां मुकाबला इंडिया कैपिटल्स (India Capitals) और अर्बनराइजर्स हैदराबाद (Urbanrisers Hyderabad) के बीच 23 नवंबर को खेला जाएगा अर्बनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले मुकाबले में साउदर्न सुपरस्टार्स को 13 रनों से हराया था। अर्बनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवरों में 156 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

साउदर्न सुपर स्टार्स के लिए हामिद हसन ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किया था। साउदर्न सुपर स्टार्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.2 ओवरों में 143 रनों पर ऑलआउट हो गई। पवन सुयल के नाम 3 विकेट, वहीं क्रिस मपोफू औरर पीटर ट्रेगो के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे।

इंडिया कैपिटल्स को पहले मुकाबले में भीलवाड़ा किग्स के खिलाफ 3 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। इंडिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 228 रन बोर्ड पर लगाए थे। कप्तान गौतम गंभीर ने सर्वाधिक (63 रन) की पारी टीम के लिए खेली थी।

भीलवाड़ा किंग्स को सोलोमन मिरे के (70 रन) और इरफान पठान की 19 गेंदों में 65 रन की नाबाद पारी ने जीत दिलाई थी। अर्बनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले मुकाबले में साउदर्न सुपरस्टार्स को 13 रनों से हराया था।

INC vs URH मैच जानकारी:

मैच- इंडिया कैपिटल्स बनाम अर्बनरााइजर्स हैदराबाद, पांचवां मैच

दिन और समय- 23 नवंबर दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार)

जगह-  JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रांची

लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

INC vs URH पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

झारखंड की राजधानी रांची में बनी इस क्रिकेट स्टेडियम में टॉस अहम भूमिका निभाता है यहां पर टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं। पिच से गेंदबाजों को काफी अच्छी मदद मिलती है लेकिन यदि बल्लेबाज शुरुआत में गेंद की लाइन और लेंथ को समझ कर खेलना पसंद करें तो अंत में बड़े शॉट जड़कर स्कोर को बड़ा बनाया जा सकता है।

INC vs URH संभावित प्लेइंग 11:

इंडिया कैपिटल्स (India Capitals):

हाशिम अमला, गौतम गंभीर (कप्तान), क्रिक एडवर्ड्स, बेन डंक (विकेटकीपर), रिकॉर्डो पॉवेल, एश्ले नर्स, गनेश्वरा राव, इसुरू उडाना, केपी अपन्ना, रस्टी थेरॉन, प्रवीण तांबे, फिदेल एडवर्ड्स

अर्बनराइजर्स हैदराबाद (Urbanrisers Hyderabad):

ड्वेन स्मिथ, मार्टिन गप्टिल, गुरकीरत सिंह मान, सुरेश रैना (कप्तान), पीटर ट्रेगो, स्टुअर्ट बिन्नी, योगेश नागर, अमित पौनिकर (विकेटकीपर), टिनो बेस्ट, क्रिस मपोफू, पवन सुयल

यहां देखें- India Capitals (INC) vs Urbanrisers Hyderabad (URH) Live Score 

(India Capitals vs Urbanrisers Hyderabad Match Prediction) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Best Performers)

(INC vs URH Match Prediction) संभावित बेस्ट बल्लेबाजः

गौतम गंभीरः

गौतम गंभीर ने पिछले मुकाबले में भीलवाड़ा किंग्स के खिलाफ 35 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली थी। गौतम गंभीर एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।

(INC vs URH Match Prediction) संभावित बेस्ट गेंदबाजः

प्रवीण तांबे-

प्रवीण तांबे ने पिछले मुकाबले में 3 ओवर में 34 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया था। अर्बनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ प्रवीण तांबे शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

(INC vs URH Match Prediction) कौन जीतेगा मैच-

इंडिया कैपिटल्स अर्बनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करेगी।

close whatsapp