पूर्व खिलाड़ियों पर जमकर बरसेगा पैसा, LLC ने फ्रेंचाइजी पर्स को आगामी सीजन के लिए 60 करोड़ तक बढ़ाया, पढ़ें बड़ी खबर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

पूर्व खिलाड़ियों पर जमकर बरसेगा पैसा, LLC ने फ्रेंचाइजी पर्स को आगामी सीजन के लिए 60 करोड़ तक बढ़ाया, पढ़ें बड़ी खबर 

पिछले सीजन के मुकाबले आगामी LLC सीजन के लिए ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है

Legends League Cricket Trophy (Photo Source: X/Twitter)
Legends League Cricket Trophy (Photo Source: X/Twitter)

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) के फैंस और पूर्व खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। बता दें कि एलएलसी ने आगामी सीजन के लिए फ्रेंचाइजी पर्स को 60 करोड़ तक बढ़ा दिया है। आगामी सीजन में यह टीमों के पर्स में वृद्धि का 25 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले सीजन में फ्रेंचाइजियों के पास खिलाड़ियों की खरीददारी करने के लिए 48 करोड़ रुपए थे, जिसमें इस बार बढ़ोतरी की गई है।

गौरतलब है कि टूर्नामेंट के पिछले सीजन से पूर्व क्रिकेटरों ने नीलामी में करीब 150 करोड़ रुपए के आस-पास कमाए थे। तो वहीं फ्रेंचाइजी पर्स में हुई वृद्धि के बाद यह आंकड़ा आगामी सीजन में और बढ़ने वाला है। यह बढ़ोतरी दर्शाता है कि यह लीग सीजन दर सीजन और ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहा है।

बता दें कि LLC के आगामी सीजन के लिए इस बार कुल 600 से ज्यादा खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। यह पंजीकरण इस बात को दर्शाता है कि अभी भी पूर्व खिलाड़ियों में खेल के प्रति कितना जुनून है और वह वे अपने जुनून को मैदान पर दिखाना चाहते हैं। LLC के आगामी सीजन को भारतीय क्रिकेट फैंस पांच अलग-अलग शहरों में देख पाएंगे।

LLC को-फाउंडर ने दिया बड़ा बयान

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के आगामी सीजन में हुए इस बड़े बदलाव को लेकर टूर्नामेंट के को-फाउंडर रमन रहेजा (Raman Raheja) ने कहा- हर सीजन के साथ लीग बढ़ती जा रही है और स्टार खिलाड़ियों की मांग भी बढ़ रही है। फ्रेंचाइजी को जोशपूर्ण माहौल बनाने में मदद करने के लिए हम आगामी लीजेंड्स लीग क्रिकेट सीजन के लिए ₹60 करोड़ के पर्स की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं।

यह वृद्धि उस अपार मूल्य और उत्साह को दर्शाती है, जो लीग ने क्रिकेट प्रशंसकों और शेयरहोल्डर्स के बीच पैदा किया है। हम अपने दिग्गज खिलाड़ियों को वह पहचान और पुरस्कार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसके वे हकदार हैं।

close whatsapp