लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे संस्करण ने रचा इतिहास, तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड
इसी के साथ लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे संस्करण को पूरी दुनियाभर से 300 मिलियन व्यूअरशिप मिली है।
अद्यतन - Dec 22, 2023 6:52 pm

लीजेंड्स लीग क्रिकेट की शुरुआत 18 नवंबर से रांची में हुई थी। इस टूर्नामेंट में कई शानदार मुकाबले खेले गए और सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इसी के साथ लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे संस्करण को पूरी दुनियाभर से 300 मिलियन व्यूअरशिप मिली है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सीईओ रमन रहेजा ने कहा कि, ‘लीजेंड्स लीग क्रिकेट बहुत ही अच्छा टूर्नामेंट है और कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों को इसमें खेलते हुए देखा जा सकता है। भारत में हम इसके ब्रॉडकास्टिंग सहयोगी का शुक्रिया कहना चाहेंगे और साथ ही उन सभी लोगों का जिनकी वजह से यह टूर्नामेंट काफी सफल बन पाया।’
दुनियाभर से इस टूर्नामेंट की व्यूअरशिप 300 मिलियन थी। सबसे शानदार बात यह है कि इसमें से भारतीय व्यूअरशिप 170 मिलियन थी। पिछले सीजन की तुलना में 15% अधिक टीवीआर के साथ लीग के पूरा 80% अधिक वॉच टाइमर था।
यह भी पढ़े: IPL 2024 Auction: फ्रेंचाइजियों द्वारा की गई यह 10 बड़ी गलतियां
फेनकोड के को-फाउंडर प्रसन्न कृष्ण ने कहा कि, ‘लीजेंड्स लीग क्रिकेट की वजह से देश के तमाम क्रिकेट फैंस को एक नए तरीके का क्रिकेट देखने को मिला है। यही नहीं तमाम क्रिकेट फैंस यह भी चाहते हैं कि उनके पसंदीदा क्रिकेटर्स एक बार फिर से मैदान पर खेलते हुए नजर आए और इस लीग ने ऐसा ही किया।’
लीजेंड्स लीग क्रिकेट ने रचा इतिहास
लीजेंड्स लीग क्रिकेट को दुनिया भर में तमाम लोगों ने फेनकोड, Disney+Hotstar, ESPN+ और Willow TV में देखा गया। कई लोगों ने इस लीग की जमकर प्रशंसा की है।
पहला सीजन भी काफी अच्छा रहा था और दूसरे सीजन को भी तमाम लोगों ने काफी प्यार किया। दूसरे सीज़न की बात की जाए तो फाइनल में अर्बनराइजर्स हैदराबाद को मणिपाल टाइगर्स में 5 विकेट से हराया था। मणिपाल टाइगर्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।