क्रुणाल पांड्या की वापसी का कोई अता-पता नहीं हैं, लेकिन मॉडलिंग में पूरा ध्यान है खिलाड़ी का
हार्दिक पांड्या की तरह क्रुणाल पांड्या भी रहते हैं पूरे स्वैग में।
अद्यतन - Dec 14, 2023 6:33 pm

जिस तरह से हार्दिक ने क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम कमाया है, वैसे उनके भाई क्रुणाल पांड्या अभी तक नहीं कमा पाए हैं। दोनों भाई एक साथ लंबे समय तक IPL खेले थे, जिसके बाद दोनों साथ में टीम इंडिया में भी खेले। लेकिन हार्दिक आगे बढ़ते चले गए, तो उनके भाई क्रुणाल इंटरनेशनल करियर में खासा कमाल नहीं कर पाए। लेकिन उसके बाद भी सोशल मीडिया पर दोनों भाई धमाल मचा रहे हैं।
IPL में किस टीम का हिस्सा हैं क्रुणाल पांड्या?
हार्दिक की तरह क्रुणाल के IPL करियर का आगाज भी MI टीम से हुआ था, लेकिन फिर दोनों भाईयों को इस टीम ने साथ में रिलीज कर दिया। जिसके बाद हार्दिक GT टीम में 2 साल रहे और फिर मुंबई टीम में लौट आए, मुंबई टीम से अलग होने के बाद से क्रुणाल LSG टीम से खेल रहे हैं। वहीं इस साल केएल राहुल ने चोट के कारण पूरे मैच नहीं खेले थे, ऐसे में क्रुणाल ने कई मैचों के लिए LSG टीम की कप्तानी भी की थी।
क्रिकेटर नहीं ‘मॉडल’ क्रुणाल पांड्या है ये
*हार्दिक पांड्या की तरह क्रुणाल पांड्या भी रहते हैं पूरे स्वैग में।
*हाल ही में क्रुणाल ने एक इंस्टा रील की है अपने फैन्स के साथ शेयर।
*किसी शूट के दौरान की है ये वीडियो, दिखा खिलाड़ी का स्टाइलिश अवतार।
*हार्दिक भी इसी तरह की रील वीडियो करते आए हैं अभी तक शेयर।
क्रुणाल पांड्या स्टाइल के मामले हार्दिक को दे रहे हैं टक्कर
परिवार को भी पूरा समय देता है ये खिलाड़ी
दोनों भाई एक बार मैदान पर हो गए थे इमोशनल
टीम इंडिया से साथ में खेलते हुए एक बार हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या इमोशनल हो गए थे, जिसका कारण था उनके पिता जी। कुछ समय पहले इनके पिता जी का निधन हो गया था, जिसके बाद दोनों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर अपने पिता को याद किया था और इस दौरान दोनों इमोशनल हो गए थे। दूसरी ओर ये दोनों खिलाड़ी अपने पिता से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट आज भी शेयर करते हैं।