लिसा स्टालेकर ने इतिहास के पन्नो में दर्ज करवाया अपना नाम, पहली महिला FICA अध्यक्ष बनीं
लिसा स्टालेकर, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर विक्रम सोलंकी के बाद यह पद संभालेंगी।
अद्यतन - Jun 21, 2022 7:46 pm

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और कॉमेंटेटर लिसा स्टालेकर को फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेट एसोसिएशन (FICA) का अध्यक्ष चुना गया है। उनको ये उपलब्धि FICA कार्यकारी समिति की बैठक में दी गई जो स्विट्जरलैंड में आयोजित किया गया था। इस उपलब्धि को हासिल करने वाली लिसा पहली महिला है। लिसा, साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज बैरी रिचर्ड्स, वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर जिमी एडम्स और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर विक्रम सोलंकी के बाद यह पद संभालेंगी।
इस पद को मिलने के बाद लिसा ने कहा कि वो इस पद को पाने के बाद काफी खुश हैं। वो अपना काम पूरी ईमानदारी से करेंगी। क्रिकेट एक ग्लोबल खेल है और चाहे कुछ भी हो वो इस भूमिका में पूरी लगन के साथ काम करेंगी।
मैं अपने साथी प्लेयर्स और संघ के लिए काम करने को उत्सुक हूं- लिसा स्टालेकर
इंडिया टुडे के मुताबिक, लिसा स्टालेकर ने कहा कि, ‘मैं FICA की नई अध्यक्ष बनने से बेहद सम्मानित और उत्साहित हूं। हम खेल के नए चरण में प्रवेश करने जा रहे है। जिसमें हमारे पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए पहले से कहीं अधिक क्रिकेट शामिल होगा। इससे पता चलता है कि क्रिकेट निश्चित रूप से एक वैश्विक खेल बनता जा रहा है।’
उन्होंने आगे कहा कि, ‘मैं अपने सदस्य, खिलाड़ियों के संघों और खिलाड़ियों की ओर से काम करने के लिए उत्सुक हूं। खासकर मैं आईसीसी के साथ काम करने और सभी साथी खिलाड़ियों के अधिकारियों के सरंक्षण के लिए काम करने को उत्सुक हूं। हम खेल को और बेहतर बनाने के लिए प्रशासकों के साथ साझेदारी में काम कर सकते हैं।’
अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में लिसा ने 2001 से 2013 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 8 टेस्ट मुकाबले और 125 वनडे मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 54 टी-20 मुकाबलों में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा 2013 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने 8 टेस्ट मुकाबलों में 416 रन बनाए हैं, वहीं 54 टी-20 में उनके नाम 769 रन शुमार हैं। उन्होंने 125 वनडे मुकाबलों में 2728 रन बनाए हैं।