India Matches That Ended in a Tie: ODI में टीम इंडिया के सभी 10 ड्रा/टाई मैचों की लिस्ट देखें
क्रिकेट की दुनिया में, वनडे अंतरराष्ट्रीय (ODI) मैच का टाई होना एक दुर्लभ और रोमांचक घटना है।
अद्यतन - अगस्त 3, 2024 4:13 अपराह्न

India Matches That Ended in a Tie/Draw: भारत और श्रीलंका के बीच शुक्रवार (2 अगस्त) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया मैच ड्रा रहा। क्रिकेट की दुनिया में, वनडे अंतरराष्ट्रीय (ODI) मैच का टाई होना एक दुर्लभ और रोमांचक घटना है। लेकिन आपको बता दें कि, यह भारतीय टीम का वनडे में 10वां टाई मैच था, जो लगभग छह वर्षों में पहली बार हुआ है।
इस आर्टिकल में, हम पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम के सभी 10 ड्रा मैचों पर नजर डालेंगे।
List of all 10 Draw Matches of Team India in ODI
1. भारत बनाम वेस्टइंडीज, पर्थ, 1991
भारत का पहला ड्रा मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया था। यह मामला 6 दिसंबर, 1991 को पर्थ के WACA ग्राउंड पर बेन्सन एंड हेजेस वर्ल्ड सीरीज के दौरान हुआ था। भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमें 126 रन पर आउट हो गईं। यह मैच भारत के क्रिकेट इतिहास में कम स्कोर वाले लेकिन रोमांचक मैचों में से एक है।