बांग्लादेश ने नए कप्तान का किया ऐलान, टी20 वर्ल्ड कप 2026 तक संभालेगा जिम्मेदारी

बांग्लादेश ने नए कप्तान का किया ऐलान, टी20 वर्ल्ड कप 2026 तक संभालेगा जिम्मेदारी

नजमुल हुसैन शान्तो ने व्यस्त शेड्यूल की वजह से सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी।

Litton Das (Photo Source: X)
Litton Das (Photo Source: X)

भारत में इस वक्त आईपीएल की धूम है। इस बीच, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान और अपने नए टी20 कप्तान की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने लिटन दास को टी20 फॉर्मेट का नया कप्तान नियुक्त कर दिया है। वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 तक कप्तानी पद पर बने रहेंगे। लिटन ने पिछले साल दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम की कमान संभाली थी, जिसके बाद ही बोर्ड द्वारा फैसला लिया गया है।

मेहदी हसन मिराज को नियुक्त किया गया उपकप्तान

बीसीबी क्रिकेट के अध्यक्ष नजमुल आबेदीन ने कहा कि, “लिटन दास अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप तक टीम की कमान संभालेंगे। लिटन के लिए अनुभव एक महत्वपूर्ण कारक रहा है। हमारे पास मौजूदा सेटअप में बहुत से अनुभवी खिलाड़ी नहीं हैं। हालांकि उनके फॉर्म के बारे में चर्चा हुई थी, लेकिन हमारा मानना ​​है कि उनमें क्षमता है। अगर वह अपने खेल को व्यवस्थित कर पाते हैं, तो वह टीम के लिए एक एसेट साबित होंगे।” बोर्ड ने साथ ही मेहदी हसन मिराज को उपकप्तान नियुक्त किया है।

शान्तो ने छोड़ दी थी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी

नजमुल आबेदीन ने यह भी बताया कि, वे जल्द ही वनडे और टेस्ट कप्तान की भी घोषणा करेंगे। आपको बता दें, नजमुल हुसैन शान्तो ने व्यस्त शेड्यूल की वजह से सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद ही लिटन दास को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

UAE और पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेश का स्क्वॉड

लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जैकर अली, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तंजीम साकिब, नाहिद राणा, शोरिफुल इस्लाम

बांग्लादेश पहले यूएई के खिलाफ 17 और 19 मई को दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। फिर पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान रवाना होगी, जिसकी शुरुआत 25 मई से होगी।

close whatsapp