इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में ऋषभ पंत की शतकीय पारी का राज खुल गया
युवराज सिंह ने ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या की तारीफ की।
अद्यतन - Jul 18, 2022 3:50 pm

युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 17 जुलाई को मैनचेस्टर में इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने करियर का पहला वनडे शतक लगाया। आपको बता दें, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को तीसरे और अंतिम वनडे में पांच विकेट से हराकर यह सीरीज 2-1 के अंतर से अपने नाम की।
ऋषभ पंत ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 113 गेंदों में 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 125 रनों की बेहतरीन पारी खेली और साथ ही हार्दिक पांड्या (71) के साथ पांचवें विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी की, और भारतीय क्रिकेट टीम को 260 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल करने में मदद की।
ऋषभ पंत की शतकीय पारी का श्रेय युवराज सिंह लेना चाहते हैं
बाएं-हाथ के बल्लेबाज की इस शतकीय पारी के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने इस वनडे मैच से पहले दोनों के बीच हुई बातचीत का जिक्र करते हुए उनकी शानदार बल्लेबाजी की तारीफ की है। भारत के वर्ल्ड कप विजेता ऑलराउंडर ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी के लिए भी सराहना की है।
युवराज सिंह ने खुलासा किया कि ऋषभ पंत के साथ उनकी 45 मिनट की बातचीत हुई, और उनकी उस जोरदार बातचीत ने विकेटकीपर के लिए शानदार काम किया। उन्होंने साथ ही कहा उन्हें तीसरे वनडे में हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी देखने में भी बहुत मजा आया।
पूर्व भारतीय क्रिकेट ने ट्विटर पर लिखा: “ऐसा लगता है कि 45 मिनट की बातचीत का कुछ फायदा हुआ!! ऋषभ पंत ने अच्छा खेला। उन्होंने बताया आप किस तरह अपनी पारी को गति दें सकते हैं। हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी भी देखने लायक थी। भारत बनाम इंग्लैंड”
यहां देखिए युवराज सिंह की ट्विटर पोस्ट –
Looks like the 45 minute conversation made sense 😅!! Well played @RishabhPant17 that’s how you pace your ininings @hardikpandya7 great to watch 💪 #indiavseng
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) July 17, 2022
आपको बता दें, भारत ने पहला वनडे 10 विकेट से जीता था, वहीं इंग्लैंड ने दूसरा वनडे 100 रनों से जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज बराबर की थी, लेकिन मेहमान टीम ने अंतिम मैच जीतकर यह सीरीज 2-1 से जीत ली। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से T20I सीरीज जीती थी।