टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी फैसला अपने पक्ष में करने के लिए बनाते हैं दवाब- नितिन मेनन का सनसनीखेज खुलासा
नितिन मेनन ने कहा कि, टीम इंडिया में कई ऐसे स्टार खिलाड़ी हैं जो आप पर दवाब बनाने की कोशिश करते हैं।
अद्यतन - जून 17, 2023 5:54 अपराह्न

कई बार क्रिकेट की फिल्ड पर खिलाड़ियों को अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताते हुए देखा गया है। वहीं कुछ खिलाड़ी अक्सर अंपायर पर अपने फैसले को लेकर दवाब बनाते नजर आएं हैं। इसी सब मुद्दों को लेकर नितिन मेनन ने हाल ही में अपनी राय दी है। बता दें भारतीय अंपायर नितिन मेनन ने अपनी अंपायरिंग से सबको काफी प्रभावित किया है।
हालांकि कई बार उनके फैसले सुर्ख़ियों में भी छाए रहते हैं। वहीं हाल ही में नितिन मेनन ने भारतीय खिलाड़ियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल उनका कहना है कि, बहुत बार टीम इंडिया के खिलाड़ी फैसला अपने पक्ष में करने को लेकर अंपायर पर दवाब बनाते हैं। लेकिन अंपायर का काम होता है निष्पक्ष निर्णय लेना। बता दें वह एशेज सीरीज में अंपायरिंग करते दिखेंगे।
टीम इंडिया के कई खिलाड़ी आप पर दवाब बनाने की कोशिश करते हैं- नितिन मेनन
दरअसल नितिन मेनन ने कहा कि, जब टीम इंडिया भारत में खेलती है तो बहुत हाइप रहता है। टीम इंडिया में कई ऐसे स्टार खिलाड़ी हैं जो आप पर दवाब बनाने की कोशिश करते हैं। दरअसल जब 50-50 की स्थिति रहती है तो वे फैसले को अपने पक्ष में करने की कोशिश करते हैं। लेकिन जब अपने कंट्रोल में रहते हैं तो आप ध्यान नहीं देते कि वे क्या करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, ऐसे में यह दिखाता है कि मैं किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए काफी मजबूत हूं। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। अंपायरों का इंटरनेशनल पैनल का नेतृत्व करना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मेरे पास शुरुआत में बहुत ज्यादा अनुभव नहीं था। लेकिन पिछले तीन सालों ने मुझे अंपायर के तौर पर विकसित होने में मदद मिली है।
इसके साथ ही नितिन मेनन ने एशेज सीरीज को लेकर कहा कि, यह बेहतरीन सीरीज होगी। मैं तीन साल पहले इंग्लैंड में था जब उन्होंने साउथ अफ्रीका को होस्ट किया था। मैंने तब देखा था कि, वास्तव में बैजबॉल क्या है। इसलिए मैं जनता हूं क्या उम्मीद करनी है।