LPL 2023 ऑक्शन में 5 सबसे महंगे खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

LPL 2023 ऑक्शन में 5 सबसे महंगे खिलाड़ी

लंका प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 जुलाई से हो रही है और इसमें कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा जाएगा।

LPL 2023 (Pic Source-Twitter)
LPL 2023 (Pic Source-Twitter)

14 जून को लंका प्रीमियर लीग 2023 का ऑक्शन हुआ था जिसमें कुल 5 फ्रेंचाइजियों ने 94 खिलाड़ियों को खरीदा। बता दें, यह LPL का पहला ऑक्शन था। लंका प्रीमियर लीग ने काफी कम समय में ही कई लोगों को अपना फैन बना लिया है।

लंका प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 जुलाई से हो रही है और इसमें कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा जाएगा। बाबर आजम, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड सहित कई ऐसे विदेशी खिलाड़ी हैं जो आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे।

जहां एक तरफ इस ऑक्शन में कई अच्छे विदेशी खिलाड़ियों के ऊपर बोली नहीं लगी वहीं कुछ ऐसे श्रीलंकाई खिलाड़ी थे जिनपर सभी फ्रेंचाइजियों ने काफी बड़ी बोली लगाई। आगामी सीजन के लिए कोलंबो स्ट्राइकर्स ने वहाब रियाज, पाथुम निस्सांका, लोर्कन टकर सहित कई खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है वहीं दांबुला ऑरा ने धनंजय डी सिल्वा, नूर अहमद, हेडन केर सहित कई खिलाड़ियों पर बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

दिलशान मधुशंका पर लगी $92,000 की बोली

जाफना किंग्स ने शोएब मलिक, क्रिस लिन, चरिथ असालंका सहित कई खिलाड़ियों को खरीदा वहीं बी-लव कैंडी की टीम में दिनेश चंडीमल, मोहम्मद हसनैन सहित कई खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा जाएगा। इस बार कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम में शामिल किया है।

ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही थी कि भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना भी इसमें खेलते हुए नजर आएंगे लेकिन उनका नाम ऑक्शन में नहीं लिया गया। इसके बाद ऐसी खबरें सामने आ रही है कि उन्होंने अपना नाम इस सीजन से हटा दिया था।

5 सबसे महंगे खिलाड़ियों की बात की जाए तो श्रीलंका के बेहतरीन खिलाड़ी दिलशान मधुशंका पर $92,000 की बोली लगाई गई है, वो आगामी सीजन में जाफना किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। उनके अलावा जाफना किंग्स ने चरिथ असालंका को $80,000 में अपनी टीम में शामिल किया है।

धनंजय डी सिल्वा और बिनुरा फर्नांडो दोनों दांबुला ऑरा की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। उनपर $76,000 की बोली लगाई गई है। दिनेश चंडीमल को $72,000 में बी-लव कैंडी की टीम में शामिल किया गया है। दुश्मंथा चमीरा पर $70,000 की बोली लगी है और वो आगामी सीजन में बी-लव कैंडी की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

close whatsapp