LPL 2024, GM vs CS Today’s Match Prediction: गाले मार्वल्स vs कोलंबो स्ट्राइकर्स के बीच कौन जीतेगा मैच?

LPL 2024, GM vs CS Today’s Match Prediction: गाले मार्वल्स vs कोलंबो स्ट्राइकर्स के बीच कौन जीतेगा मैच?

लंका प्रीमियर लीग 2024 का पांचवा मुकाबला गाले मार्वल्स और कोलंबो स्ट्राइकर्स के बीच पल्लेकेले स्टेडियम में बुधवार 3 जुलाई को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

Galle Marvels vs Colombo Strikers, LPL 2024 (Pic Source X)
Galle Marvels vs Colombo Strikers, LPL 2024 (Pic Source X)

GM vs CS Today’s Match Prediction: लंका प्रीमियर लीग 2024 का पांचवा मुकाबला गाले मार्वल्स (Galle Marvels) और कोलंबो स्ट्राइकर्स (Colombo Strikers) के बीच पल्लेकेले स्टेडियम में बुधवार 3 जुलाई को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। लंका प्रीमियर लीग 2024 के लिए गाले मार्वल्स की टीम के कप्तान निरोशन डिकवेला हैं। वहीं, कोलंबो स्ट्राइकर्स के कप्तान चमीका करुणारत्ने हैं।

LPL के पिछले सीजन में गाले टाइटन्स की टीम जो अब गाले मार्वल्स के नाम से जानी जाएगी वो पॉईंटस टेबल पर दूसरे स्थान पर मौजूद थी। वहीं, कोलंबो स्ट्राइकर्स ने बेहद ही खराब क्रिकेट खेला था और वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे थी।

GM (गाले मार्वल्स) vs CS (कोलंबो स्ट्राइकर्स) मैच डिटेल्स Match Details

Match Galle Marvels vs Colombo Strikers, LPL 2024
Venue Pallekele International Cricket Stadium, Pallekele
Date & Time Wednesday, July 3, 7:30 PM (IST)
Live Broadcast and Streaming Details Star Sports Network, Fancode App and Website

पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच का इतिहास रहा है कि यहां पर होने वाले मैचों में पिच स्लो होती हुई नजर आती है। इस हिसाब से फैंस को एक और हाईस्कोरिंग मैच देखने को देखने को लग सकता है। खेल के आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को पिच से मदद मिल सकती है। कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करना चाहेगा।

GM vs CS संभावित प्लेइंग इलेवन (Probable Playing 11)

गाले मार्वल्स:

एलेक्स हेल्स, पसिंदु सोरियाबंदरा, कविंदु नदीशान, सीन विलियम्स, ड्वेन प्रीटोरियस, इसुरु उदाना, धनंजय लक्षण, निरोशन डिकवेला (कप्तान), महेश तीक्ष्णा, लाहिरू कुमारा, जहूर खान।

कोलंबो स्ट्राइकर्स:

चामिका करुणारत्ने, थिसारा परेरा, सदीरा समरविक्रमा, शादाब खान, ग्लेन फिलिप्स, दुनीथ वेल्लालेज, रहमानुल्लाह गुरबाज, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना, कविन बंडारा, नसीम शाह।

GM vs CS मैच के लिए संभावित सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

ग्लेन फिलिप्स उन बल्लेबाजों में से एक होंगे जिन पर नजर रखी जानी चाहिए। एक विस्फोटक बल्लेबाज होने के नाते वह पिच का अच्छा फायदा उठाकर काफी बड़े-बड़े शॉट्स खेलने में माहिर हैं।

GM vs CS मैच के लिए संभावित सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

मथीशा पथिराना बतौर गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं। आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन करके उन्होंने जो बेहतर अनुभव हासिल किया है वह इस लीग में काफी काम आएगा।

GM vs CS Today’s Match Prediction- आज के मैच की भविष्यवाणी: गाले मार्वल्स जीतेगी मैच

सिनेरियो 1

गाले मार्वल्स ने टॉस जीता और गेंदबाजी की

पावरप्ले स्कोर – 40-50

टोटल स्कोर – 145-165

गाले मार्वल्स ने मैच जीता

सिनेरियो 2

कोलंबो स्ट्राइकर्स ने टॉस जीता और गेंदबाजी की

पावरप्ले स्कोर – 45-55

टोटल स्कोर. – 155-175

गाले मार्वल्स ने मैच जीता

close whatsapp